एक्सप्लोरर

Bihar News: दरभंगा में झंडा लगाने को लेकर भारी बवाल, दो पक्षों के बीच हुई जमकर पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

Darbhanga News: मामला मब्बी थाना क्षेत्र का है. पत्थरबाजी की घटना के बाद क्षेत्र में अभी स्थिति तनावपूर्ण है. वहीं, इस घटना में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

दरभंगा: जिले के मब्बी थाना क्षेत्र के शिबधारा स्थित बाजार समिति चौक पर मोहर्रम में झंडा लगाने को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद (Darbhanga News) हो गया. देखते ही देखते पूरा क्षेत्र रणभूमि में तब्दील हो गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसे देख दूसरे पक्ष के लोग भी पत्थरबाजी करने लगे, जिसमें आधे दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी को भी चोटें आईं हैं. वहीं, पथरबाजी की घटना में सड़क के किनारे खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. घटना की सूचना मिलते नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. मामले की गंभीरता को देखते जिलाधिकारी राजीव रौशन और एसएसपी अवकाश कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं. 

घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि शिबधारा में मोहर्रम का झंडा लगाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ है. सूचना मिलने पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ सहित निकटतम सभी थाना को घटनास्थल पर भेजा गया. वहीं उन्होंने कहा कि नगर पुलिस अधीक्षक मौके पर शांति समिति के लोगों के साथ बैठक कर ही रहे थे कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा बैठक भंग कर उपद्रव किया जाने लगा. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई, लेकिन अभी तक चोटिल होने या किसी के सामान के नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है. स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है.

दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे- एसएसपी

वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि हमलोग अभी सीसीटीवी फुटेज और कैमरा के फुटेज की मदद से असामाजिक तत्वों की पहचान कर रहे हैं. इस घटना में मब्बी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष को थोड़ी चोटें लगी हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि जिस जगह झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ है, वैसा नहीं होना चाहिए. झंडा लगाने से किसी की भावना आहत नहीं होती है. उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. यहां पर पहले भी रामनवमी के मौके पर भी झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे सुलझा लिया गया था. हम लोग मामले की अनुसंधान कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे.

ये भी पढ़ें: Muzaffarpur Murder Case: नहीं थम रहा मुजफ्फरपुर का गैंगवार, आशुतोष शाही की हत्या से शहर में खौफ का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget