एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Murder Case: नहीं थम रहा मुजफ्फरपुर का गैंगवार, आशुतोष शाही की हत्या से शहर में खौफ का माहौल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में हुए गोलीकांड में आशुतोष शाही समेत 5 लोगों को गोली लगी है. वहीं 3 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. हालांकि दो लोगों की स्थिति गंभीर है. घटना से शहर में खौफ का माहौल है.

Ashutosh Shahi Murder Case: बीते रात यानी 21 जुलाई को मुजफ्फरपुर शहर में 4 बदमाशों ने मिलकर जबरदस्त मौत का तांडव किया. इसमें शहर के जाने-माने प्रॉपर्टी डीलरआशुतोष शाही और उनके दो निजी अंगरक्षक को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया. वहीं एक अधिवक्ता और एक बॉडीगार्ड बुरी तरह से घायल हो गए.

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शहर के लोगों में खौफ का माहौल है. लोग डरे हुए हैं. हालांकि यह घटना इस शहर के लिए कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. फिलहाल इस मामले में बिहार पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. सीसीटीवी खंगाल रही है और आरोपी तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है.

कौन है आशुतोष शाही?

आशुतोष शाही मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हैं. वह 2019 में मुजफ्फरपुर लोकसभा से चुनाव भी लड़े थे. 2018 में हुए समीर कुमार हत्याकांड में भी उनका नाम आया था. समीर कुमार मुजफ्फरपुर शहर के पहले मेयर थे. इस कांड को लेकर उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी. हालांकि कुछ दिन बाद ही कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी थी और वह जेल से बाहर आ गए थे.

मंटू शर्मा से आशुतोष शाही की थी अदावत

कुख्यात मंटू शर्मा से भी आशुतोष की अदावत थी. पिछले वर्ष मंटू शर्मा ने आशुतोष शाही के गुट के विजेंद्र उफ विक्कू को मोबाइल पर धमकी दी थी. इसमें एक जमीन के सौदे में धोखे को लेकर 50 लाख की रुपये की मांग की गई थी. विक्कू ने इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुंबई में मंटू शर्मा को गिरफ्तार किया था. बाद में मंटू शर्मा को जमानत मिल गई.

'मुजफ्फरपुर का मतलब है माफिया तंत्र'

मुजफ्फरपुर शहर में 90 के दशक में इस तरह की घटनाएं आम हुआ करती थी. गैंगवार की घटना अक्सर देखने को मिल जाया करती था. आशुतोष शाही की हत्या फिर से सारी कहानी को ताजा कर रही है. वहीं पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मुजफ्फरपुर का मतलब है माफिया तंत्र. उन्होंने कहा कि यहां वर्चस्व की लड़ाई है. हालांकि बातों ही बातों में उन्होंने भीष्म पितामह का जिक्र कर दिया. उन्होंने कहा कि शहर में पहले भी एक भीष्म पितामह थे, और आज भी एक भीष्म पितामह हैं.

एसएसपी राकेश कुमार ने जारी किया बयान

पूरे मामले पर मीडिया बात करते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार मीडिया के सवाल पर कहा कि अपराधियों ने मिलकर कारनामे को अंजाम दिया है. दो अपराधी अधिवक्ता के घर में घुसे थे और दो अपराधी घर के बाहर थे. घटना में किस हथियार के इस्तेमाल हुए हैं इस सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल तो अभी पिस्टल की बात हो रही है. हालांकि फॉरेंसिक जांच के बाद सब कुछ क्लियर हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Seema Haider Case: नेपाल से किस रास्ते सीमा हैदर आई भारत? इस सवाल पर एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने दिया जवाब

किशन कुमार इस समय ABP न्यूज़ में बतौर कंसल्टेंट कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. किशन ABP न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग 3 सालों से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर से बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. कॉलेज में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. किशन राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- Kishanbjmc@Gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget