एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ‘कांग्रेस को RJD ने औकात दिखा दी, तेजस्वी यादव भाई के नहीं हो सके तो सहयोगी दल के क्या होंगे’

दानिश रिजवान ने कहा कि कांग्रेस को अपमानित करने का ट्रेंड चला है. निर्णय कांग्रेस को लेना है कि वो अपमान का घूंट पी कर आरजेडी के साथ रहेगी या फिर आजाद होकर आगे लड़ेगी.

पटनाः बिहार में दो सीटों (तारापुर और कुशेश्वरस्थान) पर उपचुनाव होना है. इसको लेकर हर पार्टी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में लगी है. इसी बीच कांग्रेस (Congress) और आरजेडी (RJD) में इन दोनों सीटों को लेकर विवाद हो गया है. दरअसल, आरजेडी इन दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. ऐसे में कांग्रेस सहयोगी दल होते हुए भी अकेला पड़ गया है. इसको लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बयान जारी कर कांग्रेस और आरजेडी दोनों पर हमला बोला है.

मंगलवार को दानिश रिजवान ने कहा कि कांग्रेस को अपमानित करने का ट्रेंड चला है. ये कोई नया मामला नहीं है, इससे पहले भी हमलोग खुद साथ थे और हमने देखा है कि किस तरीके से राष्ट्रीय जनता दल के नेता अपने सहयोगी दलों को अपमानित करते हैं. कांग्रेस को उसकी औकात बता दी गई है. उनको बता दिया गया है कि हम जो चाहेंगे वही करेंगे. जिनको गठबंधन में रहना है रहें और जिनको जाना है वह जाएं. निर्णय कांग्रेस को लेना है कि वो अपमान का घूंट पी कर आरजेडी के साथ रहेगी या फिर आजाद होकर मजबूती के साथ आगे लड़ेगी.

कांग्रेस को लेना है निर्णयः दानिश रिजवान

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए दानिश रिजवान ने कहा कि जो अपने भाई के नहीं हैं वो अन्य पार्टियों के कैसे हो सकते हैं? कहा कि आरजेडी ने यह बता दिया है कि जब वे सहयोगियों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कर सकते हैं तो सत्ता में बैठेंगे तो बिहार की जनता के साथ क्या करेंगे. इसलिए अब निर्णय कांग्रेस को लेना है. बिहार की जनता ने तो निर्णय ले लिया कि इनको सत्ता से बाहर कर दिया लेकिन अब वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस को निर्णय लेना है कि वो अपमानित होकर महागठबंधन में रहेगी या फिर स्वतंत्रता के साथ चुनाव लड़ेगी.

यह भी पढ़ें- 

LJP Symbol Freeze: चिराग पासवान बनाएंगे नई पार्टी, उपचुनाव में दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला

Pappu Yadav Acquitted: जेल से आने के बाद आज पप्पू यादव पहुंचेंगे हाजीपुर, नीतीश सरकार को घेरने की तैयारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget