एक्सप्लोरर

Pappu Yadav Acquitted: जेल से आने के बाद आज पप्पू यादव पहुंचेंगे हाजीपुर, नीतीश सरकार को घेरने की तैयारी!

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को सोमवार को मधेपुरा विशेष न्यायालय ने रिहा कर दिया है. वे 32 साल पुराने अपहरण केस में जेल भेजे गए थे. आज करीब दस बजे वे हाजीपुर पहुंचेंगे.

हाजीपुरः 32 साल पुराने अपहरण के केस में जन अधिकारी पार्टी (JAP) के सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) को सोमवार को मधेपुरा विशेष न्यायालय ने रिहा कर दिया. मंगलवार को पप्पू यादव बिहार के हाजीपुर आएंगे. वैशाली में हुए कुछ दिनों पहले एक छात्रा की हत्या के बाद बवाल मचा था. छात्रा के परिजनों से राजनीतिक दल के नेताओं का मिलना जारी था. अब पप्पू यादव भी मंगलवार की सुबह करीब दस बजे छात्रा के परिजनों से मुलाकात करेंगे. एक बार फिर पप्पू यादव अपने पुराने रंग में दिखने वाले हैं. इस मामले में और बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर वे सरकार पर फिर हमला बोल सकते हैं.

दरअसल, इसी साल 14 सितंबर की सुबह महनार के करनौती गांव से एक नाबालिग छात्रा अपने पिता के कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वह रास्ते से ही गायब हो गई. 15 सितंबर की शाम उसका शव अर्धनग्न अवस्था में गांव के ही सुनसान इलाके से मिला. छात्रा के गायब और हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश था. वैशाली और समस्तीपुर जिले में आक्रोश और कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी.

पांच लोगों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

घटना के एक सप्ताह के अंदर इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया था. इस मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. छात्रा का स्कूल बैग और साइकिल भी वारदात वाली जगह से कुछ दूर पर मिल गया था. छात्रा के पिता ने यह आशंका जताई थी कि लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया था, लेकिन पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई थी.

अब इस मामले में पप्पू यादव सरकार फिर निशाना साधने वाले हैं. जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव पिंटू यादव ने बताया कि सरकार के साजिश के तहत हमारे नेता पप्पू यादव को जेल में बंद कर रखा गया था, लेकिन सबूत नहीं मिला और कोर्ट ने पप्पू यादव को बरी कर दिया. हमारे नेता जनता के बीच रहेंगे. यह पूरा प्रदेश जानता है कि पप्पू यादव हमेशा गरीब, वंचित और शोषित के उत्पीड़न में हमेशा खड़े रहने वाले हैं. इसी बीच जेल से छूटने के बाद वो करनौती में हुई छात्रा की हत्या मामले में उसके परिजनों से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: नीति आयोग की रिपोर्ट पर CM नीतीश ने उठाए सवाल, कहा- पूरे देश को एक जैसा मानकर चलना अजीब

Bihar Politics: कांग्रेस और RJD के बीच बढ़ी तल्खी, क्या उपचुनाव से पहले दोनों पार्टियों की राहें हो जाएंगी अलग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget