एक्सप्लोरर

LJP Symbol Freeze: चिराग पासवान बनाएंगे नई पार्टी, उपचुनाव में दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला

एलजेपी के मुख्य प्रवक्ता का कहना है कि चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और सिंबल के इस्तेमाल पर रोक लगाया है. अब आयोग को एक नई पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न देना है ताकि उपचुनाव में उम्मीदवार उतारा जा सके.

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के चुनाव चिह्न को चुनाव आयोग ने फ्रीज कर दिया है. वहीं सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) हर हाल में बिहार में दो विधानसभा सीटों (तारापुर और कुशेश्वरस्थान) पर होने वाले उपचुनाव में नई पार्टी बनाकर अपने उम्मीदवार को उतारने की तैयारी कर रहे हैं. वे किसी भी सूरत में इस मौके को खोना नहीं चाहते हैं. यही वजह है कि वो चुनाव आयोग को नई पार्टी का नाम सौंपने की तैयारी में लग गए हैं.

एलजेपी के मुख्य प्रवक्ता (चिराग गुट) अशरफ ने एबीपी न्यूज से बताया कि चुनाव आयोग ने लोक जनशक्ति पार्टी का नाम और सिंबल के इस्तेमाल पर रोक लगाया है. लिहाजा जब तक फैसला नहीं आ जाता है तबतक चुनाव आयोग को एक पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न देना है ताकि बिहार में होने वाले दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव में उम्मीदवार उतारा जा सके. प्रवक्ता अशरफ ने कहा कि चिराग पासवान दोनों सीटों से अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे यह तय है.

साजिश सफल नहीं होगीः चिराग पासवान

बता दें कि सिंबल फ्रीज होने के बाद ही चिराग ने प्रतिक्रिया दी थी. ट्वीट कर कहा था कि चुनाव आयोग का फैसला उनसे सवाल की तरह है जिन्होंने गरीबों की लड़ाई लड़ रही एलजेपी की पहचान मिटाने की कोशिश की है. मां का स्थान रखने वाली पार्टी को महज एक कुर्सी के लिए दलित विरोधी जेडीयू के हाथ बेचने की साजिश की गई. साजिश सफल नहीं होगी. एलजेपी का ध्वज शान से लहराएगा.

चिराग पासवान ने आगे लिखा था, “भयंकर कुचक्र के तहत एलजेपी को खंडित करने की मुहिम जारी है. पिताजी के पांच दशकों के परिश्रम को बर्बाद करने में बिहार के सत्तालोलुपों का साथ अपनों ने भी दिया. उनके संकल्पों को विराम देने की इस कोशिश को सफल नहीं होने देंगे. आयोग का ये अंतरिम फैसला है. हमारे तर्कों को जगह मिली है. एलजेपी की हुंकार कायम रहेगी.”

यह भी पढ़ें- 

Pappu Yadav Acquitted: जेल से आने के बाद आज पप्पू यादव पहुंचेंगे हाजीपुर, नीतीश सरकार को घेरने की तैयारी!

तेजस्वी के ‘डायलॉग विद डॉक्टर्स’ में सुशील मोदी ने लगाई ‘सुई’, जानें लालू यादव और राबड़ी देवी पर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget