एक्सप्लोरर

बिहार: मुजफ्फरपुर में नाइट कर्फ्यू की उड़ी धज्जियां, डीजे की धुन पर पिस्टल लहराते हुए किया डांस, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. 53 सेकेंड के वीडियो में ट्रॉली पर लगी रंग-बिरंगी लाइटों के बीच भोजपुरी गाने पर एक युवक हाथ में पिस्टल लिए ठुमका लगा रहा है.

मुजफ्फरपुर बिहार सरकार लगातार शादी और अन्य समारोह को लेकर गाइडलाइन जारी कर रही है ताकि किसी तरह कोरोना की बढ़ती संख्या को रोका जा सके. लेकिन बिहार में इस गाइडलाइन का पालन होता नहीं दिख रहा है. एक वीडियो मुजफ्फरपुर से वायरल हो रहा है जिसमें भोजपुरी गाने पर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के कुछ युवा डांस कर आनंद ले रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि एक युवक तमंचा लेकर लहरा भी रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. 53 सेकेंड के वीडियो में ट्रॉली पर लगी रंग-बिरंगी लाइटों के बीच भोजपुरी गाने पर एक युवक हाथ में पिस्टल लिए ठुमका लगा रहा है. उसके साथ चार-पांच और लड़के भी हैं. शादी विवाह के कार्यक्रम को अनुमति दी गई है लेकिन वीडियो से इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में किस तरह नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

नाच रहे युवक की तस्वीर से की जा रही पहचान

वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद सिटीएसपी राजेश कुमार ने जांच का आदेश बोचहां थाना के प्रभारी राजेश रंजन को दिया है. थानेदार ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. वीडियो से पिस्टल लेकर नाच रहे युवक के फोटो की पहचान कराई जा रही है. ठुमका लगा रहा युवक 59 सेकेंड तक पिस्टल लहराता रहा फिर रख लिया.

गौरतलब हो कि सरकार लगातार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक कर कड़े फैसले ले रही है. पहले शादी में जहां 200 लोगों की अनुमति थी फिर इसे 100 कर दिया गया. वहीं बुधवार को लिए गए नए फैसले के अनुसार अब 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे. इसके अलावा दाह संस्कार में अब 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे. लेकिन लगातार इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं जहां शादी में इसका उल्लंघन किया जा रहा है और कोरोना को न्योता दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 

पप्पू यादव का 'सिस्टम' पर सवाल, कहा- स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं सब ठीक और अधिकारी कर रहे ब्लैकमार्केटिंग

बिहारः खेत में छेड़खानी के बाद गांव में पंचायत, जमकर हुई रोड़ेबाजी; 8 जख्मी और 6 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget