एक्सप्लोरर

Cricket ODI: Ishan Kishan ने शानदार उपलब्धि के बाद लिखा ये इमोशनल नोट, लोगों का इस प्रकार किया शुक्रिया अदा

Ishan Kishan Thanks Giving Greetings: शनिवार को ईशान किशन ने ओडीआई मैच में दोहरा शतक लगाया. ये मैच बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया द्वारा खेला जा रहा था.

पटना: बिहार के लाल ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है. शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ ओडीआई मैच (IND vs BAN ODI) में उन्होंने दोहरा शतक बनाते हुए शानदार पारी को अपने नाम किया है. ईशान की इस जीत पर माता पिता, नवादा स्थित उनके पैतृक आवास में जश्न मनाया गया. बिहार समेत पूरा देश उनको बधाई दे रहा. इस जीत और शुभकामनाओं पर क्रिकेटर ईशान किशन ने देर रात एक इमोशनल नोट लिखा है. उन्होंने लोगों की इन शुभकामनाओं पर आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि मैं जो महसूस कर रहा वो शब्दों में बयां नहीं कर सकता. इस प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया.

ईशान का प्यार भरा संदेश

ईशान लिखते हैं कि मैं अभी जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता, लेकिन मैं कोशिश करूंगा. मैं प्यार, संदेशों, शुभकामनाओं से अभिभूत हूं. यह एक ऐसी पारी है जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी. एक ऐसा दिन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा और इन पलों को मैं हमेशा अपने साथ लेकर रहूंगा. हर एक चीज के लिए धन्यवाद. बता दें कि ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ 131 बॉल पर 210 रन बनाकर विस्फोटक बल्लेबाजी की और दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है. उन्होंने सहवाग और सचिन जैसे क्रिकेटरों को भी पीछे छोड़ दिया है. उनकी इस कामयाबी पर उनके माता पिता ने भी अपने आवास पर जश्न मनाया और केक कटिंग करते हुए खुशी बयां की है. बता दें कि ईशान वनडे में 200 रन बनाने वाले नौवें बल्लेबाज बन गए हैं.

मुख्यमंत्री समेत नेताओं ने दी है बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के कई दिग्गजों ने ईशान किशन की इस उपलब्धि पर उनको बधाई दी है. उनकी मां ने कहा था कि वह इस मैच को नहीं देख रही थी. बेटा रन बना रहा था. जब वो लगातार अच्छे रन बनाने वाला लगा तो मैं टीवी के पास बैठ गई और उसकी पूरी बल्लेबाजी देखने लगी. ईशान के माता-पिता, दादी और दीदी ने भी उनके लिए प्यार भरा संदेश दिया. पूरा देश ईशान की इस कामयाबी को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है. ईशान ने भी अपने अंदाज में सभी को शुक्रिया अदा किया है.

यह भी पढ़ें- Ishan Kishan: नवादा में ईशान किशन के घर में जश्न का माहौल, ODI में लगाया दोहरा शतक, दादी और दीदी ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget