एक्सप्लोरर

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, कमरे में लगाई फांसी

Shakeel Ahmed Khan Son Committed Suicide: सुसाइड का कारण अब तक सामने नहीं आया है. पटना स्थित सरकारी आवास की घटना है. घटना के बाद से पूरा परिवार मर्माहत है.

Shakeel Ahmed Khan Son Committed Suicide: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे आयान जाहिद खान (Ayaan Zahid Khan) ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि कमरे में फांसी लगाकर बेटे ने जान दी है. सुसाइड का कारण अब तक सामने नहीं आया है. इस घटना के बाद से पूरा परिवार मर्माहत है. आयान की उम्र 17-18 साल के आसपास बताई जा रही है. 

पटना स्थित सरकारी आवास में मिला है शव

बताया जा रहा है कि पटना स्थित शकील अहमद खान के सरकारी आवास से बेटे का शव मिला है. रात में बेटा कमरे में अकेले सोया था. सुबह नहीं उठने पर चेक किया गया. लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव लटका हुआ था. आयान शकील अहमद खान का इकलौता पुत्र था. दो बच्चों में अब बस एक बेटी बची है.

जांच के लिए मौके पर बुलाई गई एफएसएल टीम

बता दें कि सचिवालय थाना क्षेत्र में शकील अहमद खान का सरकारी आवास है. घटना के सामने आने के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पूरी घटना सचिवालय थाना क्षेत्र की है.

शकील अहमद खान के बारे में बताएं तो उनकी पहचान साफ और स्वच्छ छवि के नेता के रूप में रही है. वह मूल रूप से कटिहार जिले के कबर कोठी गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से स्नातक तक पढ़ाई की. दिल्ली के जेएनयू से उन्होंने एमए, एमफिल और पीएचडी की डिग्री ली है. पढ़ाई खत्म करने के बाद वह 1999 में वे कांग्रेस में शामिल हुए और कई पदों पर रहे.

2015 में पहली बार विधायक बने थे शकील अहमद

गौरतलब हो कि शकील अहमद खान कांग्रेस पार्टी से कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र से 2015 में पहली बार चुनाव लड़े और जीत कर विधायक बने थे. दूसरी बार 2020 में भी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मौका दिया और वे फिर जीते. इसके बाद पार्टी ने उन्हें विधायक दल के नेता के रूप में चुना है. बता दें कि बिहार में कांग्रेस के 19 विधायक हैं.

यह भी पढ़ें- 'मुझे पता नहीं था कि लालू यादव...', जब बिहार में हुआ था ममता कुलकर्णी का शो तो क्या हुआ था? किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget