एक्सप्लोरर

'मुझे पता नहीं था कि लालू यादव...', जब बिहार में हुआ था ममता कुलकर्णी का शो तो क्या हुआ था? किया खुलासा

Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी ने एक टीवी इंटरव्यू में बिहार में हुए शो को लेकर पूरी कहानी बताई है. लालू यादव के समय हुए शो को लेकर कहा कि उनका दिल धक-धक करने लगा था.

Mamta Kulkarni on Lalu Prasad Yadav and Bihar: 90 के दशक में बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सीने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को पटना बुलाया था तो खूब चर्चा हुई थी. इन दिनों फिर वे (ममता कुलकर्णी) सुर्खियों में हैं. कुछ दिन पहले उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया लेकिन विवाद होने के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया. इसके बाद से वह इस तरीके का बयान दे रही हैं कि उनकी चर्चा हो रही है. अब उन्होंने बिहार और लालू प्रसाद यादव को लेकर बयान दिया है.

ममता कुलकर्णी ने करीब 30 साल बाद कैमरे पर एक बड़ा खुलासा किया है कि जब वे बिहार आई थीं तो क्या हुआ था. हाल ही में इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में वो गई थीं. यहां उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, "मुझे पता नहीं था कि लालू यादव कौन है." 

'नहीं नहीं… इधर नहीं रुक सकते'

ममता कुलकर्णी उस वक्त की कहानी को याद करते हुए कहने लगीं कि बिहार में उनका शो था. वे अपनी टीम के साथ फ्लाइट से बिहार पहुंचीं. टीम में उनकी हेयर डिजाइनर भी थी. डांसर थे. हेयर डिजाइनर ने कहा कि वो बॉब पिन लेना भूल गई है. इस पर उन्होंने ड्राइवर को बोला कि कोई शॉप होगा तो रोकना. ड्राइवर ने कहा कि हमें नहीं नहीं… इधर नहीं रुक सकते हैं. इस पर उन्होंने पूछा क्यों? तो वह (ड्राइवर) बोला इधर नक्सलाइट एरिया है. 

'मेरा दिल धक-धक करने लगा'

आगे ममता कुलकर्णी ने कहा कि ड्राइवर ने जो बोला उसके बाद मेरा दिल धक-धक करने लगा था. हम लोग होटल गए तो काफी ज्यादा अधिकारी थे. एके-47 लेकर 100 पुलिस वाले लेफ्ट में और 100 पुलिस वाले राइट में खड़े थे. वे लोग जब होटल के कमरे में गए तो काफी ज्यादा लोग भरे थे. कोई जगह नहीं बची थी. हर जगह आदमी बैठा था.

'चेंजिंग के लिए भी नहीं थी जगह'

ममता कुलकर्णी ने कहा कि शो के पहले चेंज करने के लिए भी जगह नहीं थी. एक घंटे में शो भी था तो उन्होंने ट्रैक सूट में ही स्टेज पर दो गानों पर डांस किया. ममता कुलकर्णी ने आगे कहा कि शो के बाद हम लोग फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे. सुबह सात बजे की फ्लाइट थी. सारे डांसर मेरे रूम में मुझे घेर कर बैठे थे. सब लोग डरे हुए थे और कह रहे थे कि हम लोग कहां फंस गए हैं. इसके बाद मैंने अपने सेक्रेटरी को फोन किया कि तुमको किसने कहा था बिहार में शो लेने के लिए? मैंने उसे डांटा. कहा कि तुम्हारे लिए पैसा जरूरी था यह तो देखना चाहिए था कि बिहार किधर आता है. मुझे नहीं पता था कि बिहार किधर से आता है. हम लोग कैसे-कैसे करके एयरपोर्ट गए थे.

यह भी पढ़ें- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, BSF सेक्टर हेड क्वार्टर के पास से पुलिस ने पकड़ा, जांच एजेंसियां अलर्ट

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget