एक्सप्लोरर

INDIA अलायंस की बैठक पर अल्का लांबा का बड़ा बयान, तेजस्वी का नाम लेते हुए कह दी 'मिशन बिहार' की बात

Bihar Politics: अल्का लांबा ने नेशनल हेराल्ड केस को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सबूत आपके, ईडी आपकी, सत्ता आपकी साबित क्यों कुछ नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि आपके सारे आरोप झूठे हैं.

Bihar News: पटना में गुरुवार (17 अप्रैल) को होने वाली इंडिया अलायंस की बैठक को लेकर जहां एनडीए नेता निशाना साध रहे हैं वहीं महागठबंधन के नेता कई मायनों में इसे खास बता रहे हैं. इसी कड़ी में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मैंने और पूरी कांग्रेस ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में तय कर दिया है हम मिशन बिहार में निकल चुके हैं. दिल्ली में तेजस्वी यादव की अच्छी और सुखद बैठक हुई. उसी को लेकर आज फिर INDIA गठबंधन की बैठक यहां होने वाली है.

'बिहार में 2 बड़ी रैलियां करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे'

अल्का लांबा ने बताया कि 20 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खरगे बिहार में 2 बड़ी रैलियां करने वाले हैं. 18 और 19 अप्रैल को पटना के सदाकात आश्रम में महिला कांग्रेस का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होने जा रहा है. हम अपने घोषणा पत्र की ओर बढ़ रहे हैं कि नारी न्याय पत्र वो क्या होना चाहिए उसको लेकर हम कल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के साथ प्रेस वार्ता भी करेंगे. जिसमें महिला कांग्रेस अपना अभियान लॉन्च करने वाली है.

'बीजेपी बौखला गई है'

वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन पर जब अल्का लांबा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी बौखला गई है बिहार की जनता को बताइए, जो नहीं जानते उनको भी हम बता रहे हैं कि नेशनल हेराल्ड 1937 का अखबार है जो देश की आजादी से 10 साल पहले बना. पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा बनाया गया अखबार है. अंग्रेजों से लड़ने के लिए ये अखबार बनाया गया. ये अखबार तब बनाया गया जब संघी आरएसएस वाले अंग्रेजों की मुखबिरी करके देश के लोगों के साथ गद्दारी कर रहे थे. तब पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1937 में अंग्रेजों से लड़ने के लिए अखबार बनाया. 

उन्होंने कहा कि आज उस अखबार को बने 85 साल हो गए. देश को आजाद हुए 75 साल से ऊपर हो गए हैं केंद्र में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बने 10 साल से ज्यादा हो गए हैं. मामला 13 सालों से चल रहा है. सबूत आपके, ईडी आपकी, सत्ता आपकी साबित क्यों कुछ नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि आपके सारे आरोप झूठे हैं.

यह भी पढ़ें: 'NDA में शामिल दल महागठबंधन में होंगे शामिल', मृत्युंजय तिवारी के दावे से बढ़ी सियासी हलचल

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget