एक्सप्लोरर

'CM नीतीश बीमार… राष्ट्रपति शासन लगे', RJD विधायक ने की मांग, सदन के बाहर हुआ प्रदर्शन

Bihar News: आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि कानून-व्यवस्था चरमरा रही है. नीतीश कुमार कभी मंत्री तो कभी पीएम का हाथ पकड़ते हैं, पैर छूकर प्रणाम करते हैं. मेडिकल बुलेटिन जारी हो.

Bihar News: विधानसभा परिसर में विपक्षी दल के विधायकों ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गुरुवार (20 मार्च, 2025) को प्रदर्शन किया. आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने लालू यादव को लेकर पटना में पार्टी नेता की ओर से लगाए गए 'टाइगर अभी जिंदा है' वाले पोस्टर पर कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर लगातार लालू परिवार को परेशान करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह लोग डरने वाले नहीं हैं, ना घबराने वाले हैं. लालू टाइगर हैं. मजबूती से हम लोग चुनाव में जाएंगे.

मुकेश रोशन ने कहा कि कानून-व्यवस्था चरमरा रही है. हाजीपुर में बैंक कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मार दी. इस पर उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार से गृह विभाग नहीं संभल रहा. बिहार भी नहीं संभल रहा. बीमार हैं. मेडिकल बुलेटिन जारी हो. बिहार में राष्ट्रपति शासन लगे. नीतीश कुमार कभी मंत्री तो कभी पीएम का हाथ पकड़ते हैं, पैर छूकर प्रणाम करते हैं. 

कोई भी घटना होती है तो गिरफ्तारी होती है: बीजेपी

लालू के पोस्टर पर बीजेपी के मुख्य सचेतक विधायक जनक सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचारी कब से टाइगर हो गया? हाजीपुर में बैंक कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मारी, पुलिस वालों की हत्या हो रही है. पत्थरबाजी हो रही. कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि सुशासन का राज है. कोई भी घटना होती है तो तुरंत गिरफ्तारी होती है. पुलिस एक्शन लेती है. आरजेडी के शासनकाल में जंगलराज था. 

महागठबंधन के विधायकों ने गुरुवार को बैनर-पोस्टर लेकर विधानसभा पोर्टिको में प्रदर्शन किया. पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की. पीडीएस दुकानदारों को प्रतिमाह 25 हजार रुपये मानदेय करने की भी मांग की.

बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी ने लालू-राबड़ी और तेज प्रताप से पूछताछ की है. इसके बाद पटना में आरजेडी दफ्तर के पास पोस्टर लगाया गया. पोस्टर में लालू-तेजस्वी की तस्वीर है. लालू की तस्वीर के आगे लिखा है, "ना झुका हूं ना झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है." कार्टून स्टाइल लालू की तस्वीर में दिखाया गया कि ईडी, सीबीआई और आरएसएस की ओर से उन्हें गिराने की कोशिश की जा रही है. पोस्टर के जरिए मैसेज दिया गया है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है लेकिन लालू डरने वाले नहीं हैं. पीछे से कार्टून स्टाइल में पीएम मोदी और अमित शाह की तस्वीर दिखाई गई है.

यह भी पढ़ें- 'अरे छोड़अ न… तोड़ा कउची मालूम हे', राबड़ी देवी से सदन में फिर भिड़े नीतीश कुमार, खूब बोले CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget