एक्सप्लोरर

'अरे छोड़अ न… तोड़ा कउची मालूम हे', राबड़ी देवी से सदन में फिर भिड़े नीतीश कुमार, खूब बोले CM

Bihar CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सब काम हम लोगों ने किया है. 19 साल से सारा काम हो रहा है. विपक्ष से कहा कि आज तक आप लोग कोई काम नहीं किए हैं.

Nitish Kumar Attacks Rabri Devi: बिहार विधान परिषद में आज (गुरुवार) बढ़ते अपराध पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में भारी भिड़ंत हो गई. विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए. सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हुए और उन्होंने आरजेडी पर जोरदार हमला बोला. राबड़ी देवी बोलने लगीं तो सीएम फायर हो गए. सीएम ने आरजेडी के शासनकाल को बताते हुए पलटवार किया.

'ये सब बोलने का कोई मतलब नहीं'

नीतीश कुमार ने खड़े होकर कहा, "मैं आग्रह करूंगा कि आपलोग बैठ जाइए. कहीं किसी की हत्या हुई है तो निश्चित रूप से उसकी जांच होगी. हम तो आज ही पूछेंगे." नीतीश कुमार ने राबड़ी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनके पति (लालू) की सरकार थी… बाद में इन्हीं को बैठा दिया. नीतीश कुमार के इतना कहते ही विपक्ष हंगामा करने लगा. फिर नीतीश कुमार ने कहा, "बैठो… काहे ला बोल रहे हो… आज तक एक काम किया था? कितना ज्यादा झगड़ा होता रहता था हिंदू-मुस्लिम का? ये लोग कोई काम किया था? सब काम हम लोगों ने किया है... इसलिए ये सब बोलने का कोई मतलब नहीं है. 19 साल से सारा काम हो रहा है. आज तक आप लोग कोई काम नहीं किए हैं." 

सीएम नीतीश कुमार ने फिर से कहा कि अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे. आराम से बैठिए. राबड़ी देवी बीच में कुछ कह ही रही थीं तो फिर नीतीश कुमार ने कहा, "अरे छोड़अ न… तोड़ा कउची मालूम हे. आप क्या थे? कौची के लिए मुख्यमंत्री बने थे?"

अशोक चौधरी पर भड़कीं राबड़ी देवी

इस बीच राबड़ी देवी ने कहा कि अशोक चौधरी फिरौती लेते हैं. पहले कांग्रेस को लूटे और अब जेडीयू में लूट रहे हैं. इसके बाद राबड़ी देवी और अशोक चौधरी में भिड़ंत हो गया. सदन में भारी हंगामे के बाद सभापति ने विपक्षी सदस्यों को पहली पाली तक के लिए बाहर जाने का आदेश दिया.

यह भी पढ़ें- सदन में मोबाइल देखकर सवाल पूछ रहे थे RJD विधायक तो भड़के नीतीश कुमार, CM ने कहा- 'ई कौची...'

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget