एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: छठ को लेकर एक्शन में CM नीतीश, घाटों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिए कई फरमान

Chhath Puja 2024 News: सीएम नीतीश कुमार ने जेपी सेतु और दीघा गंगा घाट का निरीक्षण कर छठ की तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई दिक्कत न हो.

Nitish Kumar: आस्था के महापर्व 'छठ' की मंगलवार से शुरुआत होगी. इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जेपी सेतु और दीघा गंगा घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. आस्था के महापर्व 'छठ' की शुरुआत 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होगी. चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को गंगा उत्सव का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने जेपी सेतु और दीघा गंगा घाट का निरीक्षण किया.

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, छठ व्रतियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा का जायजा लिया. साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.

'व्यवस्था को लेकर पूरी तरह रहे मुस्तैद'

सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि प्रशासन छठ घाटों पर सारी व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहे. छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए. साथ ही छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए. उन्होंने यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. उन्होंने आगे कहा, "छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए."

कई अधिकारी रहे मौजूद

बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया, "मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिए प्रार्थना की है तथा राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनाएं."

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार में नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन तथा वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: PM Modi Bihar Visit: दरभंगा एम्स का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, बिहार में प्रधानमंत्री का संभावित दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget