एक्सप्लोरर

विपक्षी एकजुटता की पहली बैठक ही फेल! KCR से पूछा गया- क्या PM उम्मीदवार होंगे नीतीश कुमार? मिला ये जवाब

KCR Bihar Visit: के चंद्रशेखर राव ने कहा कि केंद्र सरकार के झूठे वायदे, बहकावे में जनता अब नहीं आ रही है. किसी प्रकार बीजेपी की सरकार को केंद्र से हटाना है.

पटनाः बुधवार को तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव पटना पहुंचे थे. इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. इस दौरान ऐसा लगा कि विपक्षी एकजुटता की पहली बैठक ही फेल हो गई है. सीएम केसीआर से पत्रकारों ने जब पूछा कि कांग्रेस तो राहुल को ही पीएम उम्मीदवार मानेगी. आप लोग के साथ कांग्रेस रहेगी या नहीं? इस पर केसीआर ने साफ जवाब नहीं दिया. कहा कि समय के साथ सब हो जाएगा. केसीआर से जब पूछा गया कि क्या नीतीश विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार होंगे? इस पर उन्होंने कहा कि समय आने पर तय होगा के कौन उम्मीदवार होगा. तब नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग फालतू के सवाल सब पूछ रहे.

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने कहा कि आज सहमति बनी है. किसी प्रकार बीजेपी की सरकार को केंद्र से हटाना है. आठ साल से नरेंद्र मोदी पीएम बने हुए हैं. हर सेक्टर में विनाश हो रहा है. दलित या पिछड़ा वर्ग किसी का विकास नहीं हो रहा. केंद्र सरकार की नीति चौपट है. कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों को 13 महीने प्रदर्शन करना पड़ा. किसान परेशान, हताश हैं. कई पूंजीपति देश से भाग गए. केंद्र सरकार की नाकामियों की वजह से देश का बंटाधार हो रहा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों का अधिकार छीन रही है. नरेंद्र मोदी कहते हैं विकास करेंगे, लेकिन हुआ नहीं. यह सिर्फ नारा बनकर रह गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने की CM नीतीश के हिम्मत की बात, अब इस बात पर BJP नेता ने जताई नाराजगी

धर्म के नाम पर उकसाया जा रहा

आगे केसीआर ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई. धर्म के नाम पर लोगों को उकसाया जा रहा है. देश के लिए यह बहुत खतरनाक है. धर्म के नाम पर देश को तोड़ा जा रहा है. यह सब केंद्र सरकार कर रही है. मेक इन इंडिया अभियान फेल रहा. हर चीज बाहर से आ रहा. सीएम नीतीश कुमार से आज बात हुई. विपक्षी दलों को एकजुट करना है. बीजेपी मुक्त भारत करना है. हर देश भारत से आगे निकल रहा. हमारा देश हर क्षेत्र में पीछे हो रहा है.

देश में चल रहा बेचो इंडिया अभियान

के चंद्रशेखर राव ने कहा कि केंद्र सरकार के झूठे वायदे, बहकावे में जनता अब नहीं आ रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोलते हैं कि क्षेत्रीय पार्टियों का खात्मा करेंगे. यह कभी नहीं हो पाएगा. बीजेपी के लोग राष्ट्रपिता का अपमान कर रहे. केंद्र सरकार कुछ नहीं बोलती. विपक्ष में देश में बीजेपी थी तो जिन बातों का विरोध करती थी आज उसको ही मान रही है. निजीकरण किया जा रहा. हर चीज बेची जा रही है. बेचो इंडिया अभियान चल रहा है. जांच एजेंसियों को लेकर कहा कि इसके जरिए विपक्षियों को डराया जा रहा है. सबसे ज्यादा पैसे वाले लोग बीजेपी में हैं.  

'बिहार को मिलना चाहिए विशेष राज्य का दर्जा'

केसीआर ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. दो साल के अंदर भारत को जगमगाता भारत बनाया जा सकता है. सभी राज्यों में सीबीआई की डायरेक्ट एंट्री पर रोक लगनी चाहिए. बिहार में लालू सहित आरजेडी नेताओं के यहां हुई सीबीआई की छापेमारी पर कहा कि यह सब फर्जी मामले हैं.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश को लेकर नीरज कुमार बबलू ने कही बड़ी बात, बिहार में चल रही अली बाबा चालीस चोर वाली सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget