एक्सप्लोरर

CM नीतीश को लेकर नीरज कुमार बबलू ने कही बड़ी बात, बिहार में चल रही अली बाबा चालीस चोर वाली सरकार

नीरज बबलू ने कहा कि जिस तरह से पूरे राज्य और देश में पता चला कि कानून मंत्री फरार चल रहे हैं. उन पर दर्जनों मुकदमे हैं, उनका विभाग बदल देने से चेहरा नहीं बदल जाएगा.

सहरसा: बिहार में महागठबंधन (Mahagathbandhan) की सरकार बनने के बाद से ही बीजेपी लगातार हमलावर है. पूर्व मंत्री और विधायक नीरज कुमार बबलू (Neeraj Kumar Bablu) ने बुधवार को कार्तिकेय सिंह के विभाग को बदलने को लेकर जमकर बोला. नीरज कुमार बबलू ने कहा कि विभाग बदलने से कुछ नहीं होता है. जिस तरह से पूरे राज्य और देश में पता चला कि कानून मंत्री फरार चल रहे हैं और उन पर दर्जनों मुकदमे हैं उनका विभाग बदल देने से चेहरा नहीं बदल जाएगा.

पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि विभाग बदलने से कुछ नहीं होने वाला है. लोगों को झांसा देने के लिए विभाग बदला गया है. यहां तो अली बाबा चालीस चोर वाली स्थिति है. यहां पूरा का पूरा मंत्री मॉडल भ्रष्टाचार में लिप्त है. ज्यादातर मंत्री आपराधिक मामले में लिप्त हैं. सब पर कहीं न कहीं मामला चल रहा है जो पूरी बिहार की जनता देख रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने की CM नीतीश के हिम्मत की बात, अब इस बात पर BJP नेता ने जताई नाराजगी

बस आदेशों का हो रहा पालन

इस दौरान नीरज बबलू ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में किस तरह के लोग थे और आज देखिए महागठबंधन की जो सरकार बनी है उसमें कैसे-कैसे लोगों को नीतीश कुमार ने लाया है. नीतीश कुमार को मजबूरन ऐसे-ऐसे लोगों को मंत्री बनाना पड़ा और उसके नीचे बैठकर उनकी बातों का और उनके आदेशों का पालन कर रहे हैं. ये उनको समझ में आ रहा है कि बिहार कैसे चल रहा है. राज्य और पूरे देश के लोग देख रहे हैं.

नीरज बबलू ने कहा कि नीतीश कुमार का मान या सम्मान क्या होता है ये जरूर एहसास होता होगा. जो बात कहकर एनडीए को छोड़कर गए थे कि उन्हें बीजेपी की ओर से अपमानित किया जाता है. ये अपमान और सम्मान क्या होता है ये जरूर उनको पता चला होगा और एहसास हुआ होगा.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव फिर भड़के, कहा- BJP के 300 से ऊपर MP और एक हजार से अधिक विधायकों पर आज तक रेड नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget