एक्सप्लोरर

चिराग पासवान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, नीतीश कुमार को लेकर पार्टी नेताओं की मांग की दी जानकारी

सूत्रों के मुताबिक़ चिराग पासवान ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री को बिहार के ताजा राजनीतिक हालात के बारे में जानकारी दी है.

नई दिल्ली: लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अब यह लड़ाई सीधे प्रधानमंत्री के दरवाजे तक पहुंच गई है. चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है.

सूत्रों के मुताबिक़ चिराग पासवान ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री को बिहार के ताजा राजनीतिक हालात के बारे में जानकारी दी है. पत्र के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक कोरोना और बाढ़ के बिहार में पड़ने वाले सियासी प्रभाव की जानकारी दी गई है. ये बात जगज़ाहिर है कि कोरोना और बाढ़ से निपटने की बिहार सरकार की तैयारियों और कोशिशों को लेकर चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर सवाल उठाते रहे हैं.

7 सितंबर को लोजपा के बिहार इकाई की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई थी. सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री को इस बैठक के बारे में भी जानकारी दी है. याद रहे कि इस बैठक में संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ने की मांग की थी. इन सदस्यों ने कहा था कि बिहार में नीतीश कुमार की लोकप्रियता में कमी आई है जिसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है.

16 सितंबर को चिराग ने अपने सभी पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई

शनिवार को ही पटना में नीतीश कुमार और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच सीट बंटवारे को लेकर एक बैठक हुई थी. माना जा रहा है कि बैठक में सीट बंटवारे के प्रारंभिक स्वरूप को लेकर चर्चा हुई थी. रोचक बात ये है कि चिराग पासवान का पत्र इस बैठक के दो दिन बाद ही लिखा गया है. इस पत्र से तो एक बात साफ हो रही है कि नीतीश कुमार को लेकर चिराग पासवान के तेवर अभी भी गरम ही है. 16 सितंबर को चिराग पासवान ने अपने सभी पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई है जिसमें इस बात पर भी चर्चा की जाएगी की पार्टी बिहार में 143 सीटों पर चुनाव लड़े या नहीं.

यह भी पढ़ें-

जल्द ही नए अवतार में नजर आएंगे बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget