एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: NDA में टूट के सवाल पर चिराग पासवान ने क्या कहा? बिहार 2025 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

Chirag Paswan News: बिहार विधानसभा चुनावों की शुरुआत करते हुए चिराग पासवान ने मटिहानी में बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के अपने विजन को दोहराया. साथ ही एनडीए में टूट की संभावना पर जवाब दिया.

Chirag Paswan: बिहार के बेगूसराय में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को मटिहानी विधानसभा में आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया. चिराग पासवान के इस दौरे को बिहार विधानसभा चुनाव के आगाज के तौर पर देखा गया. 

वहीं, विपक्ष के एनडीए में टूट के सवाल पर मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष का यह सपना धरा का धरा रह जाएगा. विपक्ष का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा. एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ है और हम मिलकर आगे बढ़ रहे हैं. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत होगी. हम लोग 2025 विधानसभा के साथ 2029 लोकसभा चुनाव में चौथी बार जीत का परचम लहराएंगे और एनडीए की सरकार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी.

मटिहानी विधायक पर कसा तंज

जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने बिहार के इकलौते लोजपा विधायक के जेडीयू में शामिल होने पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में हमें अकेले चुनाव लड़ना पड़ा था. इस दौरान हमारे पिता का निधन हो गया. इसके बावजूद मटिहानी की जनता ने पूरा प्यार और आशीर्वाद दिया. 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' को बल दिया. यह बात अलग है कि कुछ लोगों ने अपने व्यक्तिगत लोभ से हमारे नेता रामविलास पासवान के सिद्धांत की चिंता नहीं की, ना ही उनके विचारों की परवाह की.

बताया अपना विजन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' के विजन के साथ मैं आपके बीच आया हूं. आप लोगों से वादा करते हुए आपका आशीर्वाद चाहता हूं कि अगली बार जब मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से हमारे पार्टी का प्रत्याशी चुनाव लड़े, तो उसे जिताकर विधानसभा में भेजने का काम करें. जिस विकसित बिहार का वादा हमने आप लोगों से किया है, उस वादे को पूरा करूंगा. बिहार को फर्स्ट और बिहारी को फर्स्ट बनाना हमारा विजन और मिशन है.

वहीं पत्रकारों से मुखातिब होते हुए लोजपा रामविलास के नेता ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास आगामी ब‍िहार विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी. मटिहानी विधानसभा वह विधानसभा है, जिसे विपरीत परिस्थिति में हमारी पार्टी ने 2020 में जीता था. आने वाले दिनों में बिहार के अलग-अलग विधानसभा में हम अपने विजन को लेकर जनता के बीच जाएंगे. इसी सोच के साथ आज से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar News: सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक मामले में अधिकारियों पर गिरेगी गाज! एक्शन में डीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget