एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक मामले में अधिकारियों पर गिरेगी गाज! एक्शन में डीएम

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेलछी दौरे के दौरान स्वागत द्वार गिरने के बाद सुरक्षा में चूक की जांच के लिए पटना डीएम ने 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. डीएम ने इसके लिए पत्र लिखा है.

Nitish Kumar News: राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल के बेलछी प्रखंड में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान स्वागत गेट गिरने से अफरातफरी मच गई थी. वहीं, अब सीएम की सुरक्षा में चूक मामले पर पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने संज्ञान लिया है और 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट देने के साथ-साथ बाढ़ एसडीओ और डीएसपी दोनों को अपनी जिम्मेवारी बताते हुए रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

डीएम ने पत्र में क्या लिखा?

डीएम ने पत्र जारी करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 को निर्देश दिया है. पत्र में डीएम ने लिखा है कि अंचल कार्यालय बेलछी में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत प्रखंड से सीएम के प्रस्थान के कुछ समय पहले कृत्रिम रूप से निर्मित फ्लैक्स का स्वागत द्वार गिर गया जिससे अव्यवस्था उत्पन्न हो गई थी. उन्होंने लिखा है कि यह कार्य में लापरवाही और सीएम की सुरक्षा में चूक का मामला है. इस मामले में गहनता से जांच की आवश्यक है. 

आगे बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 को निर्देश देते हुए डीएम ने लिखा है कि आपको उपयुक्त मामले में संयुक्त रूप से जांच करके जिम्मेवारी तय करते हुए संयुक्त जांच प्रतिवेदन 24 घंटे के अंदर सौंप दें.

बेलछी प्रखंड में पहुंचे थे सीएम

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बाढ़ अनुमंडल के बेलछी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन करने के लिए गए थे. उद्घाटन हो चुका था और कार्यक्रम चल रहा था. कुछ ही क्षण में सीएम वहां से निकलने वाले थे कि इस दौरान ब्लॉक के मुख्य गेट पर बना स्वागत द्वार गिर गया. यह स्वागत द्वारा भी सरकारी कार्यक्रम के अंतर्गत बनवाया गया था जो एसडीओ के निर्देश में बना था. अब इसके लिए डीएम ने एसडीओ को जिम्मेवारी तय करने का निर्देश दिया है. साथ ही जो भी इसमें दोषी पाएंगे उन सभी पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: Nalanda News: नालंदा में पुलिस पर पथराव, शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी गांव, कई घायल

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget