एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: 'बिहार में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा', बोले चिराग पासवान- अब जनता बताए...

Chirag Paswan: अपने भाषण में चिराग ने बिहार के वर्तमान, अतीत और भविष्य पर खुलकर बात की. उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी को आड़े हाथों लिया और बीजेपी-नीतीश गठबंधन को सामाजिक न्याय का वास्तविक वाहक बताया.

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में ये चर्चा जोरों से चल रही थी कि क्या चिराग पासवान (Chirag Paswan) बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या सिर्फ़ सोशल मीडिया पर फायरब्रांड बने रहेंगे? लेकिन भोजपुर की जनता के सामने जब चिराग पासवान मंच पर आए, तो मुस्कराते हुए उन्होंने इन अटकलों पर खुद ही चर्चा छेड़ते हुए कहा, आप सबका सवाल है कि चिराग पासवान क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे फिर मुस्कुराते हुए कहा “मैं बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा और 243 सीटों पर लड़ूंगा”, लेकिन वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला जनता पर छोड़ा है. 

मैं बिहार के लिए लड़ूंगा- चिराग पासवान
 
चिराग पासवान ने कहा कि "मैं बिहार के लिए लड़ूंगा. यह चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं, सम्मान और विकास का है.” अब इस एक वाक्य से उन्होंने ना सिर्फ चर्चाओं का पटाक्षेप किया, बल्कि उन आलोचकों को भी साइलेंट मोड में डाल दिया और तस्वीर साफ कर दी कि 2025 के लिए चिराग पोस्टर से निकलकर मैदान में उतर चुके हैं.
 
अपने भाषण में चिराग ने बिहार के वर्तमान, अतीत और भविष्य पर खुलकर बात की. उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस और आरजेडी को आड़े हाथों लिया और बीजेपी-नीतीश गठबंधन को सामाजिक न्याय व विकास का वास्तविक वाहक बताया.
 
उन्होंने कहा, “2025 बिहार के लिए एक निर्णायक साल है. एक बार फिर हम अगले पांच साल के लिए अपना नेतृत्व चुनने जा रहे हैं। ऐसे में यह साल सिर्फ चुनाव का नहीं, हमारे भविष्य का फैसला करेगा.”

चिराग ने जनता से अपील की कि किसी भी नेता या दल के वादों पर आंख मूंद कर भरोसा न करें, बल्कि सवाल पूछें कि उन्होंने अब तक क्या किया?

'कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेदार है'

चिराग ने साफ कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर कर्पूरी ठाकुर की सरकार गिराई. 80 के दशक से लेकर लालू यादव के शासनकाल तक नरसंहारों का लंबा दौर चला. ये वो दौर था जिसे “जंगलराज” कहा गया, जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस और आरजेडी दोनों पर बराबर है. 

चिराग पासवान ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर और बाबा साहेब अंबेडकर को सिर्फ़ नारों में जपने वाले उन्हें सच में नहीं मानते. बाबा साहेब की पहली प्रतिमा मेरे पिता रामविलास पासवान ने वी.पी. सिंह की सरकार में लगवाई थी. “कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का कार्य हमारी सरकार ने किया. ये काम न कांग्रेस ने किया, न आरजेडी ने.”

“मेरी सोच थी कि बिहारी को शिक्षा, नौकरी के लिए बाहर न जाना पड़े मैंने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ की नीति शुरू की, लेकिन इन ताकतों ने मेरी पार्टी तोड़ी, मेरे परिवार को तोड़ने की साज़िश की. “पर ये भूल गए कि चिराग पासवान शेर का बेटा है. मैं सिर्फ एक नेता के तौर पर नहीं, एक बेटे के तौर पर लड़ रहा हूं. उस बिहार के लिए जहां किसी को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े, जहां हर बच्चा पढ़े और हर नौजवान को अवसर मिले.”

ये भी पढ़ें: Mahagathbandhan CM Face: 'वह चाहकर भी....', तेजस्वी यादव के सीएम फेस के सवाल पर मनोज झा ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget