एक्सप्लोरर

सीजफायर के उल्लंघन पर बोले दिलीप जायसवाल, 'पाकिस्तान की सेना का अलग मिजाज, भारत भी है तैयार'

India Pakistan Ceasefire News: संघर्ष विराम पर सहमति बनने के मात्र चंद घंटों में पाकिस्तान नापाक इरादों से बाज नहीं आया. इस बीच, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है.

India Pakistan Ceasefire: सीजफायर के उल्लंघन पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना का अपना अलग मिजाज है. बता दें कि शनिवार (10 मई, 2025) को दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई. हालांकि, सहमति बनने के बावजूद पड़ोसी मुल्क बाज नहीं आया. पाकिस्तान की तरफ से कई जगहों प सीजफायर का उल्लंघन किया गया. भारतीय सेना ने भी कार्रवाई का जवाब दिया. रात करीब 11 बजे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सेना को ठोस और सख्त कदम उठाने का आदेश दिया गया है.

रविवार (11 मई, 2025) को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "सीजफायर का उल्लंघन करने वाले वहां के प्रधानमंत्री की बातों का उल्लंघन करने वाले लोग हैं. भारत ने पूरी नजर रखी हुई है. आगे की स्थिति के लिए हर तरह से भारत तैयार है." गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच 86 घंटों तक चली सैन्य कार्रवाई शनिवार को समाप्त हो गई. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई है.

सहमित बनने के बाद सीजफायर का उल्लंघन

शनिवार शाम 5.00 बजे से भारत और पाकिस्तान मिलिट्री ऑपरेशंस के डीजी जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर राजी हुए हैं. दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था. सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंकी हमले का कड़ा जवाब दिया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाहट में आम नागरिकों को पाकििस्तान  निशाना बनाने लगा.

सीमा पार से लगातार ड्रोन और मिसाइल अटैक होते रहे. भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी हमले को नाकाम किया. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में सेना ने आम नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखा. संघर्ष विराम पर सहमति जताने के बाद पाकिस्तान का एक बार फिर ओछी हरकत का सबूत दिया. 

ये भी पढ़ें- गर्मी की मार झेल रहे बिहार के लिए खुशखबरी, समय से पहले हो सकती है मानसून की एंट्री, जानें तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget