एक्सप्लोरर

नीट पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन शुरू, सिकंदर सहित कई आरोपितों को रिमांड पर लेने की तैयारी

NEET Paper Leak News: ईओयू ने केस को सीबीआई को सौंप दिया है. सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर जो एफआईआर दर्ज की है उसकी कॉपी पटना सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में पहुंचाई गई है.

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई (CBI) का एक्शन शुरू हो गया है. सीबीआई ने गिरफ्तार आरोपितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. खबर है कि सीबीआई आज (26 जून) सिकंदर सहित कई आरोपितों को रिमांड पर लेने के लिए सीबीआई कोर्ट में आवेदन कर सकती है.

आर्थिक अपराध इकाई ने केस को सीबीआई को सौंप दिया है. सीबीआई ने इस पूरे मामले में केस भी दर्ज कर लिया है. दर्ज एफआईआर की कॉपी मंगलवार (25 जून) को पटना सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन सिंह की कोर्ट में पहुंचाई गई है. सीबीआई ने सभी आरोपितों की पेशी कराने और रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बताया जाता है कि सीबीआई के अधिकारी ने अपने वकील अमित कुमार के साथ विशेष कोर्ट में सभी कागजात को जमा कर दिया है.

सीबीआई ने आठ आरोपितों को बनाया नामजद अभियुक्त

बता दें कि सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर जो एफआईआर दर्ज की है उसमें नीतीश कुमार, अखिलेश कुमार, रॉकी, सिकंदर यादवेंदु, बिट्टू कुमार, संजीव, अमित आनंद और आयुष राज को नामजद आरोपित बनाया है. हालांकि साथ में अज्ञात पर भी मामला दर्ज किया गया है. इन सभी आरोपितों में रॉकी और संजीव पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं.

नीट पेपर लीक कांड का पर्दाफाश पटना से ही हुआ है. पटना के खेमनीचक स्थित लर्न प्ले स्कूल में चार मई को यानी परीक्षा से एक दिन पहले यहां कई छात्रों को लाया गया था और प्रश्न-उत्तर रटवाया गया था. बीते मंगलवार (25 जून) को सीबीआई की टीम इस स्कूल में भी पहुंचकर जांच कर चुकी है. इसके तार झारखंड समेत कई राज्यों से जुड़ने लगे. इस मामले में कई परीक्षार्थी और उनके परिजनों का पुलिस ने बयान लिया है. सबने कबूल कर लिया है कि कैसे पेपर लीक में सेटिंग कराई गई थी. मास्टरमाइंड संजीव मुखिया जो नालंदा का रहने वाला है वह फरार है. उधर आरोपित की जमानत पर दो जुलाई को सुनवाई भी होने वाली है.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को लेकर बड़ा खुलासा, बनाया था ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget