एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को लेकर बड़ा खुलासा, बनाया था ये प्लान

NEET Paper Leak 2024: संजीव मुखिया नालंदा के नूरसराय अंतर्गत उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है. पांच मई को नीट की परीक्षा थी और उसके बाद से ही उसने कार्यालय जाना बंद कर दिया था.

NEET Paper Leak Mastermind Sanjeev Mukhiya: नीट पेपर लीक मामले की जांच अब आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने सीबीआई को सौंपी दी है. सीबीआई ही इस केस की जांच करेगी. इस नीट पेपर लीक को लेकर मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की चर्चा देश भर में हो रही है. वह पुलिस की गिरफ्त से फरार है. उसको लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. यह बात सामने आई है कि कैसे उसने पहले से ही प्लान बना लिया था कि उसे क्या करना है और कैसे गायब रहना है.

नालंदा का रहने वाला संजीव मुखिया नूरसराय अंतर्गत उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है. पांच मई को नीट की परीक्षा थी और उसके बाद से ही उसने कार्यालय जाना बंद कर दिया था. जब उद्यान महाविद्यालय की ओर से 14 मई को पत्र जारी कर कारण पूछा गया तो उसने जवाब में कहा कि छह मई से अचानक उसकी (संजीव मुखिया) तबीयत बिगड़ गई है. उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. इसी कारण उसे 6 मई से 5 जून तक छुट्टी दी जाए. यानी उसने कुल 31 दिन की छुट्टी मांगी. हालांकि उसकी छुट्टी मंजूर नहीं हुई लेकिन वह खुद ही छुट्टी पर चलता रहा.

उद्यान महाविद्यालय से सामने आई ये बात

इस मामले को लेकर मंगलवार (25 जून) को एबीपी न्यूज़ की टीम उद्यान महाविद्यालय पहुंची. कार्यालय अधीक्षक प्रणय कुमार पंकज ने बताया कि संजीव कुमार फिलहाल नहीं आ रहा है. वह पिछले लगभग सात साल से यहां पोस्टेड है. प्रणय कुमार पंकज ने कहा कि उन्हें खबरों से ही संजीव कुमार के बारे में पता चला है. इसके बाद पत्र जारी कर उसे बुलाया गया था. कहा कि पिछले दिनों पटना से एक जांच टीम पूछताछ करने के लिए आई थी. संजीव ने छुट्टी का लेटर दिया था लेकिन उसमें स्पष्ट कुछ नहीं लिखा हुआ था इसलिए छुट्टी स्वीकृत नहीं की गई थी.

प्रणय कुमार ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में यूनिवर्सिटी को बता दिया है कि बिना सूचना के संजीव गायब है. जैसे ही यूनिवर्सिटी से दिशा-निर्देश आएगा उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. नीट पेपर लीक पर प्रणय कुमार पंकज ने कहा कि ऑफिस के बाहर वह क्या कर रहा है यह हमें पता नहीं है. कार्रवाई हो रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar IAS Transfer Posting: पटना के जिलाधिकारी समेत 6 आईएएस का तबादला, चंद्रशेखर सिंह फिर बने DM, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
Khan Sir News: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget