एक्सप्लोरर

बिहार: कौन किस पर भारी… कैबिनेट का विस्तार नहीं ये चुनाव की तैयारी! समझें समीकरण

Bihar Cabinet Expansion: बीजेपी के जिन सात विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें से छह सिर्फ उत्तर बिहार के हैं. एक बिहार शरीफ के विधायक डॉ. सुनील कुमार हैं जो दक्षिण बिहार से आते हैं.

Bihar Cabinet Expansion News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार हो गया है. बुधवार (26 फरवरी) को बीजेपी के सातों विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इनमें संजय सरावगी, डॉ. सुनील कुमार, जीवेश कुमार, राजू सिंह, मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं. सात मंत्री बनने से अब नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 36 हो गई है. कैबिनेट में अब 21 बीजेपी के मंत्री हैं जबकि नीतीश समेत जेडीयू से 13 मंत्री हैं. इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' के एक मंत्री और निर्दलीय सुमित सिंह भी मंत्री हैं. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में दिख रही है. कैबिनेट विस्तार को विपक्षी दल चुनाव से जोड़कर हमला कर रहे हैं. अब समझिए पूरा समीकरण क्या कहता है.

बीजेपी के जिन सात विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें से छह सिर्फ उत्तर बिहार के हैं. एक बिहार शरीफ के विधायक डॉ. सुनील कुमार हैं जो दक्षिण बिहार से आते हैं. बीजेपी की चुनावी रणनीति को समझा जाए तो उत्तर बिहार में बीजेपी अपना दबदबा कायम रखना चाहती है. इसकी मुख्य वजह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर बिहार के सीमांचल की कुछ सीटों को छोड़ दिया जाए तो करीब-करीब सभी सीटों पर एनडीए की जीत हुई थी लेकिन दक्षिण बिहार में नुकसान उठाना पड़ा था.

वोट बैंक को बरकरार रखने के लिए किया गया प्लान

अररिया के सिकटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय मंडल को मंत्री बनाकर बीजेपी ने सीमांचल में एक बड़ा संदेश दिया है. दरभंगा और मधुबनी में मुस्लिम की आबादी अधिक है ऐसे में दरभंगा जिले से दो विधायक संजय सरावगी और जीवेश कुमार को मंत्री बनाया गया है. देखा जाय तो जातीय समीकरण के हिसाब से भी बीजेपी ने चुनाव को देखते हुए सारी रणनीति बनाई है. जिन सात विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें से दो जीवेश कुमार और राजू सिंह सवर्ण जाति से आते हैं. बीजेपी सवर्ण जाति को अपना कोर वोटर मानती है इसलिए अपने वोट बैंक को बरकरार रखने के लिए प्लान किया है.

ऐसा माना जाता है कि वैश्य समाज भी बीजेपी का कोर वोटर है. इस हिसाब से वैश्य समाज से आने वाले संजय सरावगी और मोती लाल प्रसाद को मंत्री बनाया गया है. उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर और मोतिहारी के अलावा कई जिले हैं जो वैश्य बहुल क्षेत्र हैं. वैश्य जाति अतिपिछड़ा वर्ग है. बिहार में हुए जातीय सर्वे के अनुसार 36% आबादी अति पिछड़ा की है तो पांच चेहरे अतिपिछड़ा और पिछड़ा से दिए गए हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने मंत्रिमंडल विस्तार में जो रणनीति बनाई है वह 2024 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है. 2024 में हार-जीत के मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया है. इसकी बड़ी वजह है कि 2024 में हुए लोकसभा के चुनाव में शाहाबाद के इलाके में लगभग सभी सीटों पर एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था. कारण था कुशवाहा समाज की नाराजगी, इसलिए सीएम नीतीश कुमार की जाति कुर्मी समाज को इग्नोर करके चलना खतरनाक हो सकता है.

इस हिसाब से कुर्मी जाति से आने वाले कृष्ण कुमार मंटू जबकि कुशवाहा समाज से आने वाले डॉ. सुनील कुमार को मंत्री बनाकर बड़ा संदेश दिया गया है. दक्षिण बिहार में अगर सवर्ण और कुशवाहा, कुर्मी, कोइरी की नाराजगी खत्म हो जाती है तो अधिसंख्य सीटों पर एनडीए की जीत हो सकती है. भले बीजेपी के सभी सात विधायकों को मंत्री बनाया गया है लेकिन कहीं न कहीं ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इन नामों से सहमत हैं.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव बोले- '2025 में सबका हिसाब होगा', 7 मुद्दे उठाए, कहा- 'NDA सरकार को जवाब देना होगा'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget