एक्सप्लोरर

BPSC 69th Result: बीपीएससी 69वीं संयुक्त परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, कुल 470 अभ्यर्थी सफल, कौन रहा अव्वल?

BPSC Result: बीपीएससी 69वीं संयुक्त परीक्षा में कुल 470 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, राजस्व शिक्षा सेवा में 361 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि सीडीपीओ में 10 उम्मीदवार सफल हुए हैं.

BPSC Declared Final Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा में कुल 470 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, राजस्व शिक्षा सेवा में 361 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि सीडीपीओ में 10 उम्मीदवार सफल हुए हैं. जारी रिजल्ट के मुताबिक उज्ज्वल कुमार ने टॉप किया है.  

पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी में 1 अभ्यर्थी सफल

वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी व समकक्ष में 98 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि पुलिस उपाधीक्षक अभियान व पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी में 1 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. कुल 475 पदों के लिए यह वैकेंसी जारी की गई थी. प्रदेश में पीसीएस स्तर के 475 पदों की वैकेंसी के लिए मुख्य परीक्षा में 1295 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जो इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए थे. अक्टूबर के अंत तक इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो गई थी और आज उनका रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 

वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी और समकक्ष के 100 रिक्त पदों में से 98 अभ्यर्थी सफल हुए हैं और दो पद रिक्त रह गए हैं. इसके अलावा राजस्व सेवा, शिक्षा सेवा समेत कई अन्य पदों के लिए 362 रिक्तियों में से 361 अभ्यर्थी सफल हुए हैं और एक पद रिक्त रह गया है. बाल विकास परियोजना अधिकारी के सभी 10 पद भर दिए गए हैं.

सफल अभ्यर्थी ऐसे देखें रिजल्ट

सफल अभ्यर्थी रिजल्ट देखने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं और इसके लिए वेबसाइट के होम पेज जाना होगा. जहां पर रिजल्ट का लिंक दिखेगा, इसके बाद उस पर क्लिक करें. जिसके बाद एक पेज खुल कर आएगा, जहां अपना रोल नंबर डाल कर जिस पद के लिए आवेदन किया है, उसे खोलकर चेक कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर के जरिए ही रिजल्ट का पता चलेगा. आप रिजल्ट की पीडीएफ कॉपी सेव भी कर सकते हैं, जिसका आप्शन वहीं पर मिलेगा. 

ये भी पढ़ेंः Bihar PACS Elections: बक्सर में पैक्स चुनाव के दौरान कहीं मारपीट तो कहीं रोड जाम, प्रशासन ने कहा- 'ऑल इज वेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget