एक्सप्लोरर

Bihar PACS Elections: बक्सर में पैक्स चुनाव के दौरान कहीं मारपीट तो कहीं रोड जाम, प्रशासन ने कहा- 'ऑल इज वेल'

PACS elections: मारपीट की घटना के बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. एसडीएम ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में मतदान संपन्न कर लिया गया है.

PACS Election In Buxar: बक्सर जिले के पांच प्रखंड इलाकों में मंगलवार को पैक्स चुनाव के दौरान छिटफुट घटनाओं को छोड़ कर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो गया. चौसा प्रखंड के रामपुर में जहां प्रत्याशियों के विवाद में एक घंटा रामपुर मोहनिया बक्सर हाईवे जाम रहा. वहीं राजपुर प्रखंड इलाके के परासिया पंचायत के परासिया बूथ पर दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और रोड़ेबाजी हुई. इसमें चार लोग घायल हो गए. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है. 

गांव में कैंप कर रही पुलिस 

वहीं बक्सर के एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा और बक्सर डीएसपी धीरज कुमार नगर पंचायत चौसा के कार्यपालक पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स परसिया गांव में कैंप कर रही है. बताया जा रहा है कि दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच कुल चार बूथ पर हंगामा शुरू हुआ, जिसमें एक नंबर बुथ पर प्रत्याशी के बैठने के विवाद को लेकर हंगामा शुरू हुआ. देखते-देखते मारपीट की घटना और रोड़ाबाज़ी तोड़फोड़ की घटना हुई.

इस पूरे मामले की सूचना पर बक्सर के प्रशासनिक पदाधिकारी की टीम बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. घायल व्यक्ति ने बताया कि बुथ पर एक प्रत्याशी बैठकर वोटिंग कर रहे थे, इसी का विरोध करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. वहीं इस पूरे मामले को लेकर बक्सर के डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

भय मुक्त वातावरण में मतदान संपन्न

बक्सर एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि स्वच्छ भय मुक्त वातावरण में मतदान की प्रक्रिया राजपुर चौसा प्रखंड इलाकों में संपन्न कर ली गई है. कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर आम जनता काफी सक्रिय है. रामपुर में रोड जाम की घटना हुई थी, हम लोग गए थे. वहां से जाम हट गया है. लोगों ने भी सहयोग किया. उनकी कुछ डिमांड थी. वह हम लोग पूरा कर लेंगे.

मतदान समाप्ति के बाद आंकड़ों पर नजर डालें तो चौसा में 54.78%, राजपुर में 64.62%, ब्रह्मपुर में 51.64%, सिमरी में 50.55%, चक्की में 62.31%, और चौगाईं में 50.00% वोटिंग हुई है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar PACS Election:मोतिहारी में पैक्स चुनाव रैली के दौरान पुलिस पर हमला, जान बचा कर भागते हुए जवानों का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget