एक्सप्लोरर

...तो देश में NDA की लहर! बिहार में 2025 के चुनाव में कितनी सीटों पर होगी जीत? BJP ने अभी बता दिया

Bihar News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब बीजेपी की नजर अगले साल होने वाले बिहार और दिल्ली के चुनावों पर है. इस बीच बीजेपी नेता तरुण चौधरी ने बड़ा बयान दिया है.

Bihar Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 'महायुति' सरकार को जनता ने भारी समर्थन दिया है. यहां 288 विधानसभा सीटों में से बीजेपी नीत गठबंधन ने 236 सीटों पर जीत हासिल की है. इस जीत के बाद से एनडीए (NDA) में शामिल राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब बीजेपी की नजर अगले साल होने वाले बिहार और दिल्ली के चुनावों पर है. दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है. एनडीए की लहर के बीच यह भी दावा किया जाने लगा है कि बिहार में 2025 के चुनाव में एनडीए की कितनी सीटों पर जीत होगी.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के विधान पार्षद तरुण चौधरी ने रविवार (24 नवंबर) को मीडिया से कहा, "आपने देखा होगा कि लंबे समय के बाद महाराष्ट्र में इतने अधिक बहुमत के साथ सरकार बनी है. इससे साफ पता चलता है कि पूरे भारत में एनडीए की लहर चल रही है. बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव है और हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में हम 200 से अधिक सीट जीतेंगे."

'उपचुनाव में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ'

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने सात सीटें जीती हैं. बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है.

झारखंड में बीजेपी की हार पर क्या बोले?

झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के कारणों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि चुनाव में हार-जीत होती है. जनता मालिक होती है. जनता अपने वोट से अपनी सरकार चुनती है. झारखंड में जाहिर है कमी रही होगी. हम इसे देखेंगे और जमीन पर झारखंड के लोगों के लिए काम करते रहेंगे. झारखंड में भी बीजेपी जरूर सरकार बनाएगी.

बता दें कि दिल्ली के बाद बिहार में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन बीजेपी ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए में शामिल दलों की मीटिंग हो रही है. वहीं, दिल्ली में भी बीजेपी विपक्षी दलों को कमजोर करने के लिए काम कर रही है. 

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan: चिराग पासवान की पार्टी का 'मिशन 2025' शुरू, अपने इस 'खास' को दी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget