एक्सप्लोरर

Sushil Kumar Modi Statement: सुशील कुमार मोदी का CM पर हमला, नीतीश कुमार के मंत्री और विधायक हो गए मनबढ़ू

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा किया था उसी में दूसरी बार गवाही के लिए कोर्ट पहुंचे थे. इस दौरान बाहर निकलने के बाद मीडिया को बयान दिया.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के मंत्री और विधायक मनबढ़ू हो गए हैं. सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया है. सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा किया था उसी में दूसरी बार गवाही के लिए कोर्ट पहुंचे थे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष राज्य का दर्जा पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में तो वह (नीतीश कुमार) 43 सीट पर सिमट गए. उनके साथ मात्र 16 सांसद हैं. इस बार दो भी रहेंगे या नहीं रहेंगे इसका पता नहीं. सुशील मोदी ने कहा कि उनके सहयोगी लालू प्रसाद यादव 10 साल तक यूपीए के शासनकाल में मंत्री रहे तो बिहार को विशेष राज्य की दर्जा क्यों नहीं दिलाएं?

यह भी पढ़ें- Bihar News: बेगूसराय जैसी घटना नालंदा में होती तो क्या CM नीतीश कुमार का यही रवैया रहता? BJP ने पूछे सवाल

'मीडिया में बने रहने के लिए देते हैं बयान'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार भी केंद्र में मंत्री रहे हैं उस वक्त विशेष राज्य के दर्जा की याद नहीं थी? कहा कि नीतीश कुमार ने ही रघुराम राजन कमेटी का गठन किया था. उस कमेटी ने कह दिया था कि स्पेशल कैटेगरी जैसा कोई राज्य भारत में नहीं है. नीतीश कुमार कुछ न कुछ बोलते रहते हैं मीडिया में बने रहने के लिए. नीतीश कुमार अनाप-शनाप बोल रहे हैं. प्रशांत किशोर को वो तुम-ताम करने लगे, आरसीपी सिंह को भी तुम-ताम करते हैं. यह सब हताश और निराश होने की पहचान है. आदमी अपना विश्वास खो देता है तो वह अनाप-शनाप बोलने लगता है. गाली गलौज पर उतर जाता है. नीतीश कुमार उसी तरह के हो गए हैं. जाति की बातें करने लगे हैं. इस तरह की बयानबाजी से उनको बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: आरसीपी सिंह के करीबी को मिली जान से मारने की धमकी, रात में फोन आया, कहा- जहां भी रहोगे खत्म कर देंगे

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget