एक्सप्लोरर

Bihar Crime: आरसीपी सिंह के करीबी को मिली जान से मारने की धमकी, रात में फोन आया, कहा- जहां भी रहोगे खत्म कर देंगे

Patna News: फोन पर जान से मारने की धमकी 14 सितंबर को दी गई है. इस मामले में आरसीपी सिंह के खास ने पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) के काफी करीबी माने जाने वाले कन्हैया सिंह को मोबाइल पर जान मारने की धमकी दी गई है. कन्हैया सिंह ने इस पूरे मामले में पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. कन्हैया सिंह ने शुक्रवार को एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि 14 सितंबर की रात लगभग 11 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आया. फोन करने वाले ने कहा कि तुम मेरे बॉस के बारे में अनाप-शनाप बोलते हो. तुम्हें जान से मार देंगे. तुम जहां भी रहोगे वहां तुम्हें खत्म कर देंगे.

कन्हैया सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले ने अपना नाम पता नहीं बताया है. कन्हैया सिंह के कौन दुश्मन हैं, राजनीति से जुड़े लोग हैं या व्यवसाय से जुड़े लोग हैं यह अभी साफ नहीं हो सका है. कन्हैया सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बहुत करीबी हैं. पहले आरसीपी सिंह के साथ जेडीयू में शामिल थे. आरसीपी सिंह के जेडीयू से हटने के बाद में आरसीपी सिंह के साथ राजनीति कर रहे हैं.

Bihar Crime: आरसीपी सिंह के करीबी को मिली जान से मारने की धमकी, रात में फोन आया, कहा- जहां भी रहोगे खत्म कर देंगे

यह भी पढ़ें- Bihar News: बेगूसराय जैसी घटना नालंदा में होती तो क्या CM नीतीश कुमार का यही रवैया रहता? BJP ने पूछे सवाल

2003-2004 का दौर दिख रहा- कन्हैया सिंह

बता दें कि कन्हैया सिंह काफी पुराने कोचिंग संचालक भी हैं. इस तरह फोन पर जान से मारने की धमकी को लेकर उन्होंने बताया कि 2003-2004 में इस तरह की घटना होती थी. शिक्षकों को टारगेट बनाया जाता था. अब वही दौर दिख रहा है जिससे हम लोग भयभीत हैं.

आवेदन में कन्हैया सिंह ने दो फोन नंबर का जिक्र किया है जिससे उन्हें कॉल आया था. एक नंबर है +91-9999999999 और दूसरा नंबर है +91-8607777777. उन्होंने बताया कि एक नंबर से दो बार और दूसरे वाले नंबर से 6 बार कॉल किया गया था. इस मामले में उन्होंने एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: बंगाल के चर्चित कांग्रेस नेता हत्याकांड सीबीआई ने शूटर को पकड़ा, बिहार से हुई गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget