एक्सप्लोरर

आतंकवाद पर नित्यानंद राय के बयान से मच सकता है सियासी बवाल, विपक्ष पर लगाया ये गंभीर आरोप

Nityanand Rai: नित्यानंद राय ने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है. सेना को खुली छूट दे दी गई है.

Nityanand Rai: केंद्रीय कृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वर्षों से आतंकवाद को यहां पाल-पोस कर रखा गया था, जब से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से आतंकवाद पर नकेल कसा गया है. आतंकवाद अब अंतिम सांस गिन रहा है. वे शनिवार (03 मई, 2025) को हाजीपुर के एक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहीं उन्होंने यह बात कही.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है. सेना को खुली छूट दे दी गई है. उन्होंने दावा किया कि इस देश में एक भी आतंकवादी नहीं बचेगा. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले सेना के हाथों को भी बांधकर रखा गया था और दुश्मन हम पर प्रहार करते थे, जिसे सहना पड़ता था, लेकिन आज सेना को पूरी छूट है.

नित्यानंद राय ने कहा कि आज देश की सीमा पर हमारे जवान बुलंदी के साथ दुश्मनों को जवाब दे रहे हैं. सेना के हाथ बांधने वाला कोई भी देश अपनी सुरक्षा नहीं कर सकता है. सेना पर कटाक्ष करने वाले और उनका मनोबल गिराने वाले मूर्ख हैं. आतंकवाद को समाप्त करने के लिए सरकार तैयार है.

जातीय जनगणना पर क्या कुछ कहा?

दूसरी ओर नित्यानंद राय ने जाति जनगणना पर भी प्रतिक्रिया दी. जातीय जनगणना पर विपक्ष द्वारा श्रेय लिए जाने पर उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है. कई वर्षों तक कांग्रेस सत्ता में रही, जिसमें राजद के नेता लालू यादव बड़े ओहदे पर रहे, लेकिन जातीय जनगणना नहीं कराई गई. भ्रम फैलाने के लिए एक सर्वे कराया गया, लेकिन उसकी भी रिपोर्ट प्रकाशित नहीं कराई गई.

उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है, इससे सामाजिक ताना बाना सुदृढ़ होगा. वैसे लोगों को, जिनके पास अब तक न्याय नहीं पहुंचा, वहां न्याय पहुंचेगा. केंद्र की सरकार ने जातीय जनगणना का जो निर्णय लिया है, उसके प्रति पवित्र मंशा और उद्देश्य है. जो सवाल उठा रहे हैं, उनसे बहस की भी उन्होंने चुनौती दी.

यह भी पढ़ें- Caste Census: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जाति जनगणना पर कर दी ये बड़ी मांग, पढ़ लीजिए पूरा लेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget