एक्सप्लोरर

Bihar Politics: CM नीतीश के कौन से कदम तेजस्वी यादव को है नहीं पसंद? संजय जायसवाल ने खोली 'पुरानी फाइल'

Sanjay Jaiswal attacks Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश से अपराध को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. वहीं, रविवार को इस पर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने पलटवार किया है.

Bihar Politics: बिहार में इन दिनों अपराध का मुद्दा गरमाया हुआ है. इस पर खूब सियासत हो रही है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोशल मीडिया 'एक्स' पर इन दिनों अपराध को लेकर सीएम नीतीश से कड़े सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. वहीं, तेजस्वी यादव को बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने रविवार को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता का दौर था तब अगर किसी की हत्या या अपहरण होता था, तो पैसे का लेन-देन मुख्यमंत्री आवास से होता था. आज मुख्यमंत्री कानून की मदद से अपराधियों को सजा दिलवा रहे हैं तो यह बात तेजस्वी यादव को अखर रही है. आगे उन्होंने कहा कि बिहार में अगर किसी ने अपराध करने की कोशिश की है तो उसकी गिरफ्तारी हुई है.

सीएम नीतीश ने की थी समीक्षा बैठक 

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को गृह विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे. समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा था कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें. मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी. बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

वहीं, सीएम नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक को लेकर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि 'ऐसी समीक्षा बैठक का क्या फायदा और औचित्य जिसमें राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और एडीजी भी उपस्थित ना रहे. शीर्षस्थ अधिकारियों की अनुपस्थिति दर्शाती है कि विधि व्यवस्था पर मुख्यमंत्री कितने गंभीर हैं'. तेजस्वी यादव के इस सवाल के बाद बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

ये भी पढे़ं: 'अधिकारी असलियत...', सीएम नीतीश की क्राइम मीटिंग में DGP को लेकर तेजस्वी के सवाल से छिड़ी बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget