एक्सप्लोरर

BJP विधायक विनोद नारायण झा ने कहा- मधुबनी 'नरसंहार' के दोषियों को मिले फांसी की सजा

बीजेपी एमएलए ने कहा कि अपराधियों को फांसी की सजा मिलना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना करने की जुर्रत ना करे. अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, वो बस अपराधी होते हैं.

पटना: बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के मोहम्मदपुर गांव में होली के दिन हुए 'नरसंहार' पर विवाद जारी है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है. जबकि सत्ताधारी दल के नेता ये दावा कर रहे हैं कि अपराधियों को बख्सा नहीं जाएगा. इसी क्रम में बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उनपर लगे रहे आरोपों पर भी सफाई दी है.

बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र का मामला नहीं

उन्होंने कहा कि हरलाखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदपुर गांव में जो घटना घटी है, वो मर्माहत करने वाली है. पीड़ित परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है. ये मेरे विधानसभा क्षेत्र का मामला नहीं है, ये हरलाखी विधानसभा क्षेत्र का मामला है. मेरा क्षेत्र बेनीपट्टी विधानसभा है. लेकिन फिर भी मैं यदि वहां होता तो मैं तत्काल वहां जाता और परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करता.

उन्होंने कहा, " मैं अभी गंभीर संकट में फंसा हुआ हूं, मेरे दामाद गंभीर रूप से बीमार हैं और दिल्ली के निजी अस्पताल में उनका आइसीयू में इलाज चल रहा है. ऐसे में मैं नाती और नातिन को संभाल रहा हूं, इसलिए वहां नहीं जा पाया."

दोषियों को मिलनी चाहिए फांसी की सजा

मधुबनी कांड के दोषी को सजा मिलने के संबंध में उन्होंने कहा कि अपराधियों को फांसी की सजा मिलना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना करने की जुर्रत ना करे और मैं साफ कहता हूं अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, वो बस अपराधी होते हैं. मैं उनलोगों से संपर्क की बात सपनो में भी नहीं सोच सकता.

उन्होंने कहा कि मेरे 40 साल के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जो लोग मुझे जानते हैं, वो इस बात को समझते हैं कि मेरा इनलोगों से कभी कोई संपर्क नहीं रहा, इसलिए मैं उनलोगों से प्रार्थना करता हूँ कि जो लोग इसका राजनीतिकरण करना चाहते है वो ना करें, अपराधी को फांसी तक पहुंचाने के लिए जो भी करना है, वो करें.

उन्होंने कहा, " मैं भी सजा के लिए जिस स्तर तक बात पहुंचानी है, पहुंचा रहा हूं, ताकि उन्हें फांसी तक पहुंचाया जा सके और इसमे सभी को लगने की जरूरत है ये राजनीति का समय नहीं है."

यह भी पढ़ें - 

सुशील मोदी बोले- मधुबनी कांड में संलिप्त सभी को मिलेगी सजा, नहीं बचेंगे अपराधी बिहार: नौकरी दिलाने का झांसा देकर शख्स ने नाबालिग को बुलाया मॉल, फिर किया ये काम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget