एक्सप्लोरर

RCP Singh News: 2005 के नीतीश कुमार को याद कर आरसीपी सिंह कह गए बहुत कुछ, बोले- आज CM के कंट्रोल में कुछ नहीं है

RCP Singh on Nitish Kumar: जेडीयू से अलग होने के बाद आरसीपी सिंह लगातर सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वहीं, बिहार में अपराध को लेकर रविवार को उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

नालंदा: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी नेता आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने रविवार को अपने गांव मुस्तफापुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में काफी संख्या में जिले से कार्यकर्ता पहुंचे थे. वहीं, इस दौरान बिहार में अपराध को लेकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पहचान 2005 से 2010 तक 'सुशासन बाबू' के रूप में होता था, अपराधी कानून से डरते थे, उस समय लोगों के मन से डर और भय निकल गया था, लेकिन आज एकदम उल्टा है. जब हम नीतीश कुमार के साथ थे तो एक घटना घटती थी तब उसकी मॉनिटरिंग होती थी और उसके तह तक जाया जाता था. आज कुछ नहीं है. 

सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीतीश बाबू के कंट्रोल में बिहार में कुछ बचा नही है, बिहार में नीतीश कुमार का कोई नहीं सुनता है, मुख्यमंत्री जो चाहते होंगे वो नहीं होता होगा. कारण है कि संगति बदल गई है, जब एनडीए (NDA) में थे तो शासन थी और ऐसी घटना नहीं घटती थी, आज अपराधी का जो मंसूबा है वह सातवें आसमान  पर है.

नीतीश कुमार का कुछ नहीं चल रहा है- आरसीपी सिंह

आरसीपी सिंह ने यह भी कहा कि आज बिहार में वही सुरक्षित है, जिसे कोई मारने वाला नहीं है. बिहार में सरकार का कोई नाम नहीं है. बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो चुका है. नीतीश कुमार का कुछ नहीं चल रहा है. एक समय था जब बिहार से अपराधी बाहर चले गए थे. आज क्या है? पटना में जहां मुख्यमंत्री रहते हैं वहां हत्या हो रही है. जब बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है तब मुख्यमंत्री बने रहने का अधिकार है क्या? उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार शारीरिक रूप से स्वास्थ्य दिखते नहीं हैं. याददाश्त भी साथ नहीं दे रही है. उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, जिससे बिहार में कोई रास्ता निकले.

सीएम नीतीश पर बोला हमला

बिहार में बढ़ते क्राइम पर भी पूर्व केंद्रीय मंत्री ने  कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. आप किसी भी जिले को ले लीजिए. सब लोग आतंकित हैं. बिहार के तमाम जिले में अपराध चरम सीमा पर है. सबसे दुर्भाग्य की बात यह है कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा जाता है तब कहते हैं वे कहते हैं कि बिहार में अपराध कहां है, लेकिन बिहार में दिनदहाड़े गोलियां चलाई जा रही हैं, बिहार में पत्रकार सुरक्षित नहीं है, कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं. वहीं, आरसीपी सिंह ने नालंदा आयोजित बीजेपी की बैठक को लेकर कहा कि इस बैठक का उद्देश है कि बीजेपी पार्टी नालंदा में सबसे मजबूत हो, इसलिए हम हर विधानसभा के सभी साथी के साथ बैठक कर रहे हैं ताकि यह सब साथी प्रखंड स्तर पर जाकर अधिक से अधिक लोगों को बीजेपी से जोड़े और प्रखंड स्तर पर समस्या का समाधान किया जा सके, जिससे 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बने.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: चिराग बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश कुमार पर भड़के, बताया इन दिनों CM का ध्यान कहां है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget