एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: चिराग बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश कुमार पर भड़के, बताया इन दिनों CM का ध्यान कहां है

Chirag Paswan News: चिराग पासवान हमेशा से सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर रहे हैं. वहीं, रविवार को बिहार में अपराध को लेकर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया.

पटना: बिहार के कई जिलों में शनिवार को हत्या की घटनाएं हुई हैं. इसको लेकर विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है. अपराध के मुद्दे पर विपक्ष नीतीश सरकार को घेर रहा है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर एलजेपी आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने रविवार को ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि बिहार में कहां कोई आपराधिक घटना घट रही है. कौन कह रहा है कि बिहार में अपराध है. बिहार में नीतीश कुमार को आपराधिक घटनाएं नहीं दिखेगी. नीतीश कुमार का घ्यान अभी बिहार पर नहीं है, उनका ध्यान तो प्रधानमंत्री बनने और 'घमंडिया' गठबंधन पर है.

सीएम नीतीश पर साधा निशाना

चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा कि 'मीडिया में बिहार के मुख्यमंत्री जो की गृहमंत्री भी हैं कहते है कि बिहार में कहां कोई आपराधिक घटना घट रही है, कौन कह रहा है कि बिहार में अपराध है. आज भी दो हत्याएं हुई हैं. बिहार में और तो और आपके ही विभाग के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताते हैं कि पटना में बीते 30 दिनों में 30 हत्याएं हुई हैं. आंकड़े बताते हैं कि बिहार में पिछले 9 महीनों में 2000 से अधिक हत्याएं हुई हैं और 4800 से अधिक आपराधिक मामले सामने आए हैं. बताइए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ये अपराध नहीं तो और क्या है, लेकिन सीएम नीतीश कुमार आपको ये तब न मालूम होगा, जब आपका ध्यान बिहार पर केंद्रित हो. आपका ध्यान तो प्रधानमंत्री बनने और घमंडिया गठबंधन के संयोजक बनने पर है.'

विपक्ष ने उठाया सवाल

बता दें कि बीजेपी सहित तमाम विपक्षी पार्टियां अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर है. विपक्षी पार्टियां बिहार में जंगलराज की बात कह रही है. कुछ दिन पहले ही एक दारोगा और पत्रकार की हत्या हो गई थी. बिहार में अपराध पर सीएम नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध कहां है. आंकड़े देखिए. वहीं, इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी बिहार को बदनाम कर रही है. सबसे ज्यादा अपराध दिल्ली में है. इसको लेकर चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget