एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: CM के बयान के विरोध में आंदोलन का एलान, भड़कीं BJP की महिला MLA-MLC, कहा- 'नीतीश मेंटली डिरेल्ड'

BJP MLA Statement: सीएम नीतीश के एक बयान पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. वहीं, इस मुद्दे पर बीजेपी की महिला विधायक ने बुधवार को प्रतिक्रिया दीं.

पटना: भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायकों एवं विधान पार्षदों ने बुधवार (08 नवंबर) को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. बीजेपी विधायक अरुणा देवी (BJP MLA Aruna Devi) ने कहा कि नीतीश बेशर्म हैं. पूरे देश को नीतीश कुमार ने अपने बयान से शर्मसार किया है, लेकिन उनको इस्तीफा देना चाहिए. बिहार को ऐसे मानसिक रूप से बीमार सीएम की जरूरत नहीं है. नीतीश गांजा पीते हैं इसलिए उनका दिमाग खराब हो गया है. एमएलए रश्मि वर्मा (MLA Rashmi Verma) ने कहा कि नीतीश मेंटली डिरेल्ड हैं. इस्तीफा देना होगा. कल (09 नवंबर) से पूरे बिहार में आंदोलन होगा.

संसदीय प्रणाली का काला दिन था- निवेदिता सिंह  

बीजेपी विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने कहा कि कल संसदीय प्रणाली का काला दिन था. नीतीश ने पूरे देश को शर्मिंदा किया है. विधानसभा, विधान परिषद में नीतीश ने जो घटिया बात कही है वह किसी ने आज तक नहीं कहा था. बिहार समेत पूरे देश की महिलाओं को नीतीश की टिप्पणी ने शर्मसार किया. पागल मुख्यमंत्री बिहार को मिला है. नीतीश के सूर्यास्त का समय हो गया है. वहीं, एमएलए कविता पासवान ने कहा कि नीतीश ने जिस तरह अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया उससे महिलाएं शर्मसार हुई हैं. ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बने रहने का अधिकार नहीं हैं. इस्तीफा दें. दिमाग का इलाज कराएं. 

'तेजस्वी अपने घर की महिलाओं को सेक्स एजुकेशन दें'

बीजेपी विधायक निक्की हेम्ब्रम ने कहा कि नीतीश कुमार को इस्तीफा देकर सन्यास लेना चाहिए. उनके बयान से बिहार का सिर शर्म से झुक गया. बिहार की महिलाएं शर्मिंदगी महसूस कर रही हैं. नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार हैं. डिप्टी सीएम तेजस्वी नीतीश का समर्थन किए यह कहते हुए कि नीतीश सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे थे. तेजस्वी से पूछना चाहती हूं विधानसभा सेक्स एजुकेशन देने की जगह है? तेजस्वी अपने घर की महिलाओं को सेक्स एजुकेशन दें. नीतीश ने महिलाओं को अपमानित किया.

नीतीश ने महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी की- गायत्री देवी 

विधायक भागीरथी देवी ने कहा कि नीतीश ने बहुत गंदा बयान दिया. विधानसभा विधान परिषद में गंदी बात बोल रहे थे व महिलाओं को कह रहे थे बैठकर मेरी बात सुनिए. यह शर्मनाक है. नीतीश कल विधानसभा चिल्लम पीकर आये थे. होश में नहीं थे. इस्तीफा दें. माफी मांगने से कुछ नहीं होगा. नीतीश महिलाओं की इज्जत लौटा दें. पूरे बिहार में गांव गांव हम लोग जाएगे और नीतीश क्या बयान दे रहे यह महिलाओं को बताएंगे. आगे एमएलए गायत्री देवी ने कहा कि नीतीश ने महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी की. माफ नहीं किया जा सकता. उनका बयान सुनकर सभी महिलाओं ने सदन में सिर नीचे कर लिया. सत्तापक्ष व विपक्षी विधायकों ने ऐसा किया. लालू से हाथ नीतीश मिला लिए. संगत का असर है. उम्र का लिहाज़ उनको नहीं है. 

'तुरंत उनको इस्तीफा देना चाहिए'

गायत्री देवी ने कहा कि उनको पागलखाना चले जाना चाहिए. महिलाओं की बेइज्जती की गई. दुर्गा का अवतार महिला ले लेगी तो नीतीश को घसीट कर रोड पर ले आयेगी. गांजा पीकर नीतीश का दिमाग खराब हो गया है. वहीं, बीजेपी विधायक अरुणा देवी ने कहा कि नीतीश बेशर्म हैं. पूरा देश को नीतीश ने अपने बयान से शर्मसार किया है. तुरंत उनको इस्तीफा देना चाहिए. बिहार को ऐसे मानसिक रूप से बीमार सीएम की जरूरत नहीं है. नीतीश गांजा पीते हैं इसलिए दिमाग खराब उनका हो गया.

ये भी पढ़ें: Bihar News: जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम नीतीश के दिए गए बयान पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर, सुनवाई की तिथि तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget