एक्सप्लोरर

Bihar News: जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम नीतीश के दिए गए बयान पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर, सुनवाई की तिथि तय

Nitish Kumar News: नीतीश कुमार के एक बयान को लेकर बिहार में विवाद थमता नहीं दिख रहा है. वहीं, अब यह मामला मुजफ्फरपुर कोर्ट में पहुंच गया है. इस मामले में 25 नवंबर को सुनवाई होगी.

मुजफ्फरपुर: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के खिलाफ में बुधवार को मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है. मंगलवार को सीएम नीतीश के जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए एक बयान को लेकर अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने परिवाद दायर कराया है. मामले में CJM कोर्ट में 25 नवंबर को किया सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई है. मामले में परिवादी अनिल कुमार सिंह ने बताया की सीएम नीतीश कुमार के द्वारा मंगलवार को जिस प्रकार से बयान दिया था यह गैर जिम्मेदाराना है और एक संवैधानिक पद पर रहते हुए दिया गया है, जो की महिलाओं और लड़कियों की भावनाओं को आहत करता है. इसे लेकर परिवाद दायर कराया गया है और इसको कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 25 नवंबर को सुनवाई करेगी.

सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर

बता दें कि मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवादी के द्वारा आईपीसी की धारा 354(D), 504, 505, 509 और आईटी एक्ट 67 के तहत मामला दर्ज कराया गया है. इस परिवाद को कोर्ट ने स्वीकार किया है और मामले में सुनवाई की तिथि 25 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है. वहीं, मामले में परिवादी के अधिवक्ता मो. असलम साबिर ने बताया कि परिवादी के द्वारा मुख्यमंत्री के दिए गए एक बयान को लेकर मुजफ्फरपुर के सीजेएम की अदालत में परिवाद दायर किया गया है. इसको कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. 

नीतीश कुमार के इस बयान पर मचा है बवाल

वहीं, नीतीश कुमार मंगलवार को सदन में अपनी बात रख रहे थे इसी दौरान उन्होंने कहा, ''जब शादी होगा लड़का-लड़की का तो जो पुरुष है वो करता है न... उसी में वो पैदा हो जाता है. लड़की पढ़ लेती है तो वो करेगा ठीक है लेकिन... करता तो है. जान लीजिए कि संख्या घट रही है. इसमें कमी आई है...''

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: CM नीतीश के बयान पर मचा बवाल, जेडीयू ने दी सफाई, अशोक चौधरी का बीजेपी पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget