एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, कांग्रेस सहमत नहीं, BJP ने कसा तंज

Tejashwi Yadav: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. तेजस्वी का जवाब कांग्रेस को भी सीधा संदेश है कि बिहार में सीट बंटवारे के समय वह किसी भी प्रेशर पॉलिटिक्स को हावी नहीं होने देंगे.

Tejashwi Yadav statement: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के लिए था. हालांकि इससे कांग्रेस सहमत नहीं है. कांग्रेस का कहना है कि इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है. वहीं बीजेपी ने कहा कि इंडिया गठबंधन तो बिखर गया है. 

'इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए'

कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के दौरान बक्सर में बुधवार तेजस्वी यादव ने यह बयान तब दिया था, जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने है. अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है जबकि दोनों दल इंडिया गठबंधन में शामिल है. गठबंधन में दोनों दल लोकसभा चुनाव लड़े थे. इस पर तेजस्वी ने जवाब देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के लिए था. ऐसे में कांग्रेस और आप में तकरार होना अस्वाभाविक बात नहीं है.

बता दें बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. तेजस्वी का जवाब कांग्रेस के लिए भी सीधा संदेश है कि बिहार में सीट बंटवारे के समय वह किसी भी प्रेशर पॉलिटिक्स को हावी नहीं होने देंगे. दरअसल कांग्रेस के नेता लगातार कह रहे हैं कि 2020 में 70 सीटों पर लड़े थे. इस बार उससे ज्यादा सीटें चाहिए. तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि क्या RJD भी दिल्ली चुनाव में उतरेगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी हमने तय नहीं किया है कि दिल्ली चुनाव में उतरेंगे कि नहीं. तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में कांग्रेस से हमारा गठबंधन पहले से था. 

तेजस्वी यादव के बयान पर कांग्रेस ने क्या कहा?

तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चैयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर बना था और इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या तेजस्वी के बयान से कांग्रेस सहमत नहीं है? आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी तो कह रहे हैं कि बिहार में कांग्रेस हम लोगों की पुरानी साथी है. राजद भी हमलोगों का पुराना साथी है. 2025 का चुनाव विधानसभा का हम लोग एकजुट होकर लड़ेंगे.

वहीं तेजस्वी यादव और कांग्रेस के बयान पर बिहार बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि यह लोग इंटरनेशनल घोटालेबाज हैं. इंडिया गठबंधन महा घोटालेबाजों की जमात थी. इंडिया गठबंधन लोभी और ठगों का गठबंधन था. जिनके पास न नेता था न नीति. यह गठबंधन बिखर गया है.

ये भी पढ़ेंः पटना को जल्द मिलेंगे तीन 5 स्टार होटल, निर्माण के लिए बिहार सरकार ने जारी किया टेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार
पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget