एक्सप्लोरर

पटना को जल्द मिलेंगे तीन 5 स्टार होटल, निर्माण के लिए बिहार सरकार ने जारी किया टेंडर

Bihar 5 Star Hotels: राज्य में बेहतर औद्योगिक माहौल और पर्यटकों की सुविधा के लिए पटना में उच्च स्तरीय होटल बनाने की आवश्यकता थी. इस नए पांच सितारा होटलों के निर्माण से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

5 Star Hotels In Patna: राजधानी पटना में 5 स्टार होटलों के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने टेंडर जारी कर दिया है. पर्यटन विभाग की ओर से बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने इन होटलों के निर्माण के लिए डेवलपर्स के चयन के लिए ई-टेंडर प्रकाशित किया है. राज्य कैबिनेट ने पिछले साल ही 10 सितंबर को इसकी मंजूरी दी थी. प्रदेश में तीन बड़े 5 स्टार होटल पीपीपी मोड में बनेंगे.  

90 साल के लिए लीज का अधिकार दिया जाएगा

दरअसल पटना में अब जल्ज दी होटल पाटलिपुत्र अशोक, बांकीपुर बस स्टैंड और सुल्तान पैलेस परिसर की जमीन पर तीन 5 स्टार होटलों का निर्माण होगा. इसके लिए डेवलपर्स के चयन के लिए ई-टेंडर प्रकाशित किया गया है. टेंडर प्रक्रिया के जरिए चयनित डेवलपर्स को 90 साल के लिए लीज का अधिकार प्रदान किया जाएगा. शुरुआती 60 साल के अलावा इसे और 30 साल के लिए स्वतः नवीनीकृत किया जाएगा. विस्तृत निविदा दस्तावेज 7 जनवरी  से 10 फरवरी 2025 तक www.eproc2.bihar.gov.in पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकता है. 

इसके लिए तकनीकी बिड 11 फरवरी 2025 को खोली जाएंगी. प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एक प्री-बिड बैठक 21 जनवरी 2025 को बीएसटीडीसी कार्यालय, सिख हेरिटेज भवन में होगी. इच्छुक बिडर्स व्यक्तिगत या ऑनलाइन भाग ले सकते हैं. पर्यटन विभाग ने तीन नए 5 स्टार होटलों के निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में बेहतर औद्योगिक माहौल और पर्यटकों की सुविधा के लिए पटना में उच्च स्तरीय होटल बनाने की आवश्यकता थी. इस नए पांच सितारा होटलों के निर्माण से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

जानिए कितने एकड़ में बनेगा 5 स्टार होटल

होटल पाटलिपुत्र अशोक, बीरचंद पटेल पथ पर 1.50 एकड़ भूमि पर बनेगा. जबकि सुल्तान पैलेस कॉम्प्लेक्स, बीरचंद पटेल पथ 4.89 एकड़ भूमि और बांकीपुर बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स में 3.24 एकड़ भूमि पर पांच सितारा होटल बनेगा. इन होटलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. 

पर्यटन विभाग ने बताया कि आधुनिक निर्माण के साथ हेरिटेज संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सुल्तान पैलेस की वर्तमान ऐतिहासिक इमारत को संरक्षित करते हुए इसी जमीन पर 5 स्टार हेरिटेज होटल बनाया जाएगा. इसके साथ ही होटल पाटलिपुत्र अशोक और बांकीपुर बस स्टैंड परिसर की जमीन पर भी 5 स्टार होटल बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'हमारे पास प्लान B और C भी है', चीफ सेक्रेटरी से मिलने के बाद बोले मनोज भारती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल
बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल
Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget