एक्सप्लोरर

BJP Candidate List 2024: आसनसोल में भिड़ेंगे दो बिहारी बाबू! BJP से टिकट मिलने पर जानें क्या बोले पवन सिंह

BJP Candidate List 2024: पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेपी भोजपुरी स्टार पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं टिकट मिलने के बाद पवार स्टार पवन सिंह प्रतिक्रिया समाने आई है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 195 उम्मीदवारों के नाम हैं. भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनावी मैदान में उतारा है. यहां से बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा अभी टीएमसी के सासद हैं. इस सीट पर टीएमसी उन्हें दोबारा टिकट देने के मूड में है. अगर ऐसा होता है तो आसनसोल सीट से दो बिहारियों के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा सकता है. इस बीच टिकट मिलने पर पवार स्टार पवन सिंह प्रतिक्रिया समाने आई है.

बीजेपी से टिकट मिलते ही पवन सिंह की तरफ से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी को धन्यवाद दिया है. पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'लोकसभा क्षेत्र आसनसोल, पश्चिम बंगाल से मुझे उम्मीदबार बनाने के लिये संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को मेरा कोटि कोटि अभिनन्दन.'

पिछले महीने नीतीश कुमार से मिले थे पवन 
पवन सिंह ने अभी पिछले महीने जनवरी में ही मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. उस समय पत्रकारों के सवाल पर पवन सिंह ने कहा था कि किसको आगे बढ़ने का मन नहीं करता है. बस आदेश का इंतजार है. बता दें कि चार सितंबर 2017 को पवन सिंह बीजेपी में शामिल हुए थे. अब बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया है.

उप-चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को मिली थी जीत
दरअसल 2014 और 2019 में आसनसोल सीट पर बीजेपी का कब्जा था. बाबुल सुप्रियो यहां से दो बार सांसद बने थे. मोदी सरकार में उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री का जिम्मा भी मिला, लेकिन 2021 में इन्होंने इस्तीफा दे दिया और बाद में टीएमसी में शामिल हो गए थे. इसके बाद उनके विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. 

यहां हुए उपचुनाव में टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी उम्मीदवार को हराते हुए अपनी पुरानी पार्टी बीजेपी को बड़ा झटका दिया था. भारतीय जनता पार्टी की नजर इस सीट को फिर से जीतने पर है. यही वजह है कि उसने यहां से पवन सिंह को उतारा है. बीजेपी पवन सिंह की लोकप्रियता को भुनाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा को कड़ी चुनौती देना चाहती है.

ये भी पढ़ें: PM Modi: 'ये ही मोदी की गारंटी है', PM ने औरंगाबाद में बिहार के विकास पर क्या कहा? नाम लिए बिना निशाने पर रहा लालू परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget