एक्सप्लोरर

Bihar By Elections 2022: BJP ने जारी किए दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम, मोकामा से मिला ललन सिंह की पत्नी को टिकट

Mokama and Gopalganj By Elections 2022: बीजेपी ने मोकामा से सोनम देवी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं गोपालगंज से बीजेपी ने कुसुम देवी को चुनावी मैदान में उतारा है.

पटना: बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव (Bihar By Elections 2022) का बिगुल बज चुका है. बीजेपी (BJP) ने रविवार को बिहार की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों (By Election Candidates Of BJP) की घोषणा कर दी. बीजेपी ने मोकामा से सोनम देवी को अपना उम्मीदवार घोषित किया. वहीं गोपालगंज से बीजेपी ने कुसुम देवी को चुनावी मैदान में उतारा है.

कुसुम देवी दिवंगत विधायक सुभाष सिंह (Subhash Singh) की पत्नी हैं तो सोनम देवी बाहुबली ललन सिंह (Lalan Singh) की पत्नी हैं. वहीं गोपालगंज की उम्मीदवार कुसुम देवी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी. बीजेपी प्रत्याशी सोनम देवी के नामांकन के दौरान बिहार बीजेपी अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के साथ पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे. इधर, दूसरी ओर मोकामा उपचुनाव के लिए सोनम देवी 14 अक्टूबर को पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र भरेंगी.

कौन हैं सोनम देवी

गोपालगंज और मोकामा में उपचुनाव होना है, लेकिन लोगों की नजर सबसे ज्यादा मोकामा विधानसभा क्षेत्र पर टिकी है. तीन बार अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके. एके-47 मामले में 10 साल की सजा होने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो गई जिसके बाद उपचुनाव हो रहा. अनंत सिंह के जेल में रहने के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी आरजेडी से इस बार मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़ सकती हैं. वहीं मोकामा के ललन सिंह उर्फ नलिनी रंजन शर्मा अनंत सिंह के खिलाफ तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं.

ललन सिंह एक बार जन अधिकार पार्टी से मोकामा विधानसभा से खड़े हुए तो दो बार लोक जनशक्ति पार्टी से चुनाव में भाग्य आजमाया, लेकिन तीनों बार अनंत सिंह से हार गए. इस बार उन्होंने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी बीजेपी के टिकट पर अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा. वहीं बीजेपी ने भी अनंत सिंह के बड़े प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ललन सिंह की पत्नी को टिकट देकर जीत का दावा कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Bihar By-Election 2022: RJD के टिकट पर मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी को मिल सकता है मौका, तेजस्वी से हुई मुलाकात

छह नवंबर को आएगा चुनाव का नतीजा

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट और गोपालगंज सीट पर अगले महीने तीन नवंबर 2022 को उपचुनाव होगा. उपचुनाव का नतीजा छह नवंबर को आएगा. इसके लिए सात अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है. वहीं 17 अक्टूबर को नामांकन पत्र की वापसी हो सकती. मोकामा सीट बाहुबली आरजेडी के पूर्व विधायक अनंत सिंह की सदस्‍यता रद्द होने से खाली हो गई थी. वहीं गोपालगंज सीट बीजेपी के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन से खाली हुई. दोनों सीटों पर चुनाव के ऐलान के बाद से ही मंथन शुरू हो गया था. अब बीजेपी ने अपनी दोनों उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए. अब आरजेडी के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बवाल के बाद आरजेडी नेता श्याम रजक हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget