एक्सप्लोरर

Ambedkar Samagam: 'अंबेडकर समागम' की तैयारी में जुटी BJP, बिहार में जाति आधारित मतदाताओं को रिझाने का खेल शुरू

Bihar News: बीजेपी 7 दिसंबर को 'अंबेडकर समागम' का आयोजन करने जा रही है. इसको लेकर बीजेपी तैयारी शुरू कर दी है. वहीं, जेडीयू भी अति पिछड़ों की बड़ी रैली करने जा रही है.

पटना: बिहार में जातीय गणना (Caste Based Survey) के बाद अब राजनीतिक दलों द्वारा जाति आधारित मतदाताओं को रिझाने की तैयारी शुरू हो गई. जेडीयू (JDU) ने पिछले दिनों 'भीम संवाद' का आयोजन किया था तो अब बीजेपी 7 दिसंबर को 'अंबेडकर समागम' का आयोजन करने जा रही है. बीजेपी (BJP) के प्रवक्ता योगेंद्र पासवान (Yogendra Paswan) कहते हैं कि बीजेपी भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर पटना में 'अंबेडकर समागम' का आयोजन करने जा रही है. इसमें सही अर्थों में वैसे ही लोग शामिल होंगे, जो बाबा साहब के अनुयायी हैं. आज दलितों के नाम पर और अंबेडकर के नाम पर राजनीति तो खूब हुई, लेकिन, सही अर्थों में अब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का कार्य हो रहा है. 

जेडीयू अब अति पिछड़ों की बड़ी रैली करने जा रही है

वहीं, इससे पहले जेडीयू ने पटना में 'भीम संसद' का आयोजन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. इस कार्यक्रम की सफलता के बाद जेडीयू अब अति पिछड़ों की बड़ी रैली करने जा रही है. यह आयोजन 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर होगा. इसमें राज्यभर से अति पिछड़ा समाज के लोगों को एकजुट किया जाएगा. कहा जा रहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अब अपने वोट बैंक को मजबूत करने में जुटे हैं या फिर विरोधियों के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश में हैं. ऐसे में बीजेपी और जेडीयू दलित और पिछड़े समाज को साधने में जुटी है.

पिछड़ा और अति पिछड़ा पर है सभी की नजर

बता दें कि जाति आधारित गणना के बाद बिहार की पार्टियों की चुनावी तैयारी का मॉडल बदल गया है. पार्टियां अब हर वर्ग पर फोकस कर रही है. सभी वर्गो को लुभाने की कोशिश की जा रही है. खास कर पिछड़ा और अति पिछड़ा पर सभी की नजर है. इसको लेकर पार्टी खास रणनीति भी बना रही है. महागठबंधन जहां नई आरक्षण व्यवस्था कर पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की अगुवाई करना चाहता है. वहीं, बीजेपी कई महापुरुषों की जयंती कार्यक्रम का आयोजन कर उनसे जुड़े वर्ग को अपने तरफ करने में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: सेथिंल की गोमूत्र वाली टिप्पणी प्रशांत किशोर की दो टूक- '...वो आपको सिंहासन पर तो नहीं बैठाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget