एक्सप्लोरर

बिहार: क्या NDA में बने रहेंगे चिराग पासवान? सीएम नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान

लोक जनशक्ति पार्टी ने इस बार एनडीए से अलग होकर अकेले बिहार चुनाव लड़ा था और अनेक सीटों पर इसके कारण जेडीयू को नुकसान उठाना पड़ा.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में बने रहने के बारे में केवल बीजेपी ही फैसला कर सकती है. लोक जनशक्ति पार्टी ने इस बार एनडीए से अलग होकर अकेले बिहार चुनाव लड़ा था और अनेक सीटों पर इसके कारण जेडीयू को नुकसान उठाना पड़ा.

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए को बहुमत प्राप्त हुआ है और शुक्रवार को एनडीए की बैठक होगी और औपचारिक तौर पर गठबंधन के नेता की घोषणा होगी. चुनाव में एनडीए की जीत के बाद नीतीश कुमार ने पहली बार संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''शपथग्रहण समारोह की तारीख अभी तय नहीं की गई है. शुक्रवार को चारों घटक दलों की बैठक में चर्चा कर सभी चीजें तय की जाएंगी.''

यह पूछे जाने पर कि क्या आप केंद्र में एनडीए से लोजपा को हटाने के लिए बीजेपी से कहेंगे, कुमार ने कहा, ''आप ऐसा सुझाव दे सकते हैं.'' उन्होंने कहा, ''यह तो बीजेपी को निर्णय लेना है. मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है.'' मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''एनडीए की बैठक होगी तो उसमें ही तय हो जाएगा, इसमें हम लोगों को क्या कहना है और इसके बाद औपचारिक घोषणा हो जाएगी.''

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 43 सीट प्राप्त हुई हैं, जबकि 2015 के चुनाव में उनकी पार्टी को 71 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इस चुनाव में बीजेपी को 74 सीट मिली हैं. सरकार के कार्यक्रम के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब सरकार बनती है तब आगे का कार्यक्रम तय होता है. एनडीए की बैठक के बाद आपस में बातचीत करके ही एक-एक चीज तय की जाएगी कि क्या करना है.

एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत है- नीतीश

मंत्रियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों में इसकी सीमा पहले से ही निर्धारित है. अब कितने मंत्री पहले दौर में और उसके बाद बनते हैं, यह तो बाद की चीज है. उन्होंने कहा, ''एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत है. सरकार चलाने में कोई दिक्कत नहीं है. बिहार के लोगों ने हम लोगों को काम करने का मौका दिया है.''

नीतीश ने कहा, ''हमने कभी भी अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के साथ समझौता नहीं किया. इसमें कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है. मेरे पदभार संभालने के बाद कोई दंगा नहीं हुआ है.'' उन्होंने कहा, 'हम लोगों ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया और उसके बाद भी कोई भ्रम पैदा करता है और लोग भ्रमित होते हैं तो यह उनका अधिकार है.''

लोजपा के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''हमने अब तक सेवा की है और इसके बावजूद कोई गलतफहमी समाज में पैदा होती है तो हम लोग क्या कर सकते हैं.'' उन्होंने कहा, ''हम एनडीए के साथ हैं और जनता के बीच काम करेंगे. एनडीए कोई फैसला लेता है तो उसके साथ चलेंगे और मिलकर काम करेंगे.''वोटों की गिनती में हेराफेरी के बारे में तेजस्वी यादव सहित कुछ विपक्षी नेताओं के आरोपों के बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया. उन्होंने कहा, ''मैं ऐसी बातों पर क्या कह सकता हूं.''

नीतीश ने कहा- जनता मालिक है

यह पूछे जाने पर कि 2015 की जीत बड़ी थी या 2020 की, नीतीश ने कहा, ''जनता मालिक है. मैंने व्यक्तिगत रूप से कभी कोई दावा नहीं किया. मेरी कोई व्यक्तिगत पसंद नहीं है लेकिन काम करना होगा तब उसी मेहनत के साथ करेंगे.'' उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य में अपराध पर नियंत्रण, प्रदेश के विकास और कोरोना महामारी के समय प्रदेश में सरकार की ओर से किए गए कल्याण कार्यों का जिक्र किया.

चुनाव प्रचार के दौरान 'अंतिम चुनाव' संबंधी अपनी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि वह अंतिम चुनावी सभा में ऐसा कहते हैं कि अंत भला तो सब भला. तेजस्वी यादव के नौकरी के वादे के परोक्ष संदर्भ में उन्होंने कहा कि जो चीज हो नहीं सकती, उसके बारे में ही कुछ लोग बोलते रहे.

बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले में विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर कब्जा कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आईं. बीजेपी की 74 और जेडीयू की 43 सीटों के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन साझेदारों में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीट मिलीं. वहीं, विपक्षी महागठबंधन में राजद को 75, कांग्रेस को 19, भाकपा माले को 12 और भाकपा एवं माकपा को दो-दो सीटों पर जीत मिली. एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में उतरी चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी एक सीट पर ही जीत हासिल कर सकी है.

ये भी पढ़ें :-

Bihar Election: सुशील मोदी ने RJD पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ लालू-राबड़ी की तस्वीर हटाई, जंगलराज का मिजाज नहीं

'आखिरी चुनाव' वाले बयान पर CM नीतीश ने कहा- 'हर चुनाव में कहता हूं ऐसा, आप सब ने गलत समझ लिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget