एक्सप्लोरर

'आखिरी चुनाव' वाले बयान पर CM नीतीश ने कहा- 'हर चुनाव में कहता हूं ऐसा, आप सब ने गलत समझ लिया'

चुनाव प्रचार के अंतिम दिए गए अपने ' आखिरी चुनाव ' वाले बयान को क्लियर करते हुए सीएम नीतीश ने कहा, " मैं हर चुनाव में ऐसा ही बोलता हूं. आप सब लोगों ने गलत समझ लिया."

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सूबे के मुखिया सीएम नीतीश गुरुवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए. जेडीयू प्रदेश कार्यालय में सभी नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पूर्णिया के धमदाहा में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिए गए अपने ' आखिरी चुनाव ' वाले बयान को क्लियर करते हुए कहा, " मैं हर चुनाव में ऐसा ही बोलता हूं. आप सब लोगों ने गलत समझ लिया."

मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए सीएम नीतीश ने कहा, " वो आप लोगों ने ठीक से नहीं सुना. बात समझ गये न. हम हर अंतिम चुनावी सभा में ये बात बोलते रहे हैं. अंत भला तो सब भला. अगर देखियेगा. उसका पीछे का देखियेगा, आगे का देखियेगा. कुल मिलाकर देखियेगा. तब एक बात है."

सीएम नीतीश ने कहा कि विधानसभा के चुनाव परिणाम आ गये हैं. जनता मालिक है. जनता ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत दिया है. एनडीए की बैठक में अन्य सभी चीजों पर चर्चा होगी. उसके बाद औपचारिक एलान होगा. एनडीए के चारों घटक दल के लोग एक साथ बैठक करेंगे. ऐसे सभी लोगों से मुलाकात हो चुकी है. एनडीए की बैठक की तारीख अभी तय नहीं है. कल सभी लोग एक साथ बैठक कर सकते हैं. एनडीए की बैठक में नेता का नाम तय होगा. चुनाव नतीजों का विष्लेषण हो रहा है.

मालूम हो कि सीएम नीतीश ने पूर्णिया के धमदाहा में बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन, अंतिम सभा में यह कहा था कि यह उनका अंतिम चुनाव है. अंत भला तो सब भला. उनके इस बयान के बाद सभी उनके राजनीति से रिटायरमेंट लेने के कयास लगा रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है.

यह भी पढ़ें - तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, बोले- जनादेश महागठबंधन के पक्ष में और चुनाव आयोग का नतीजा NDA के पक्ष में आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget