एक्सप्लोरर

Bihar Election: सुशील मोदी ने RJD पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ लालू-राबड़ी की तस्वीर हटाई, जंगलराज का मिजाज नहीं

सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि राजद ने लालू-राबड़ी की तस्वीर सिर्फ चुनावी पोस्टर से हटायी, जंगलराज वाला मिजाज नहीं छोड़ा.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं. चुनाव में 125 सीटें लाकर एनडीए ने जीत हासिल की है. वहीं, महागठबंधन को 110 सीटें ही मिलीं, जबकि सरकार बनाने के लिए कम से कम 122 सीटें चाहिए थी. ऐसे में परिणाम घोषित किए जाने के बाद एक ओर जहां एनडीए नए सरकार की गठन में जुटी हुई है, वहीं, दूसरी तरफ तेजस्वी चुनाव आयोग पर वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगातर उन्हें हराने की बात कह रहे हैं.

इसी क्रम में सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर आरजेडी पर निशाना साधा है. सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा, " राजद ने लालू-राबड़ी की तस्वीर सिर्फ चुनावी पोस्टर से हटायी, जंगलराज वाला मिजाज नहीं छोड़ा." उन्होंने लिखा कि चुनाव परिणाम के बाद महागठबंधन में दो स्वर साफ हैं. राजद के सहयोगी दल जहां अपेक्षा के अनुरूप सीटें न जीत पाने पर आत्ममंथन कर रहे हैं. वहीं राजद कई सीटों पर हराये जाने का बेबुनियद आरोप लगा कर अपने समर्थकों को आगजनी-अराजकता के लिए उकसा रहा है.

सुशील मोदी ने लिखा, " 2015 में जब बिहार में महागठबंधन की जीत हुई थी, तब भाजपा ने न ईवीएम में गड़बड़ी का रोना रोया, न कहीं जनादेश के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया, जिन्हें लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं होता, वे लाठी में तेल पिलाने के लिए कान फूंकते हैं और टायर जलाकर जनमत का अपमान करते हैं."

बता दें कि गुरुवार को बिहार के आरा में राजद कैंडिडेट की हार से नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम और आगजनी की थी. भोजपुर के उदवंतनगर प्रखंड के मलथर और जीरो माइल पर सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. कार्यकर्ताओं ने आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग को कई घंटे तक जाम रखा. इस दौरान जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्तओं द्वारा कई गाड़ियों को तोड़ा गया. सड़क पर लोगों से लाठी डंडे और बेल्ट से मारपीट भी की गई.

राजद कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भोजपुर जिला प्रशासन की ओर से जानबूझकर आरा विधानसभा और बड़हरा विधानसभा के राजद प्रत्याशियों को चुनाव हरा दिया गया. यह सारा खेल जिला प्रशासन और राज्य सरकार की मिलीभगत से हुआ. राजद कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की वजह से सड़क पर आवागमन 3 घंटे तक बाधित रहा, बाद में जिला प्रशासन ने किसी तरह मामले को शांत कराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget