एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में सर्दी से ठिठुरे लोग, शीतलहर के साथ घने कोहरे का भी अलर्ट, जानें- मौसम का ताजा अपडेट

Bihar Weather Forecast: बिहार में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है. कोहरे के साथ-साथ ठंड भी बढ़ती जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों के मानें तो अभी प्रदेश के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने वाली है.

Bihar Weather Today: 2025 की शुरुआत से ही बिहार में भीषण ठंड पड़ने लगी है. कई जिलों में शीतलहर वाली स्थिति देखने को मिल रही है तो राज्य के अधिकांश जिलों में रात और सुबह में घना कोहरा देखा जा रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के 21 जिलों में बहुत ज्यादा घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

राजधानी पटना सहित गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर ,कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, दरभंगा, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले में अगली सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 47 मिनट प्रभावी रहने का पूर्वानुमान है. इन जिलों के लोगों को सावधानीपूर्वक यात्रा करने की सलाह दी गई है. 

कोहरे के साथ-साथ ठंड भी बढ़ी
बिहार में कई जिलों में कोहरे के साथ-साथ ठंड में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. राजधानी पटना सहित कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है जो आज सोमवार को भी जारी रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार पटना, मोतिहारी, वैशाली, नालंदा और समस्तीपुर में बीते रविवार को ज्यादा शीतलहर दर्ज की गई, जो सोमवार को भी प्रभावी रहने का पूर्वानुमान है.

शीतलहर की स्थिति कल मंगलवार तक प्रभावी रह सकती है. इसके बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है. राज्य के अन्य जिलों में भी ठंड में बढ़ोतरी हुई है और शीतलहर वाली स्थिति बनी हुई है. कुछ जिलों के तापमान में बढ़ोतरी भी हुई तो ठंड थोड़ी कम रही.

कहां कितना रहा तापमान?
दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों के ठंड में ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है. बीते रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो पटना का तापमान बहुत ज्यादा नीचे गिर चुका है, जो पिछले चार दिनों से 14 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है.

रविवार को शनिवार की अपेक्षा 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 16.3 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान  फारबिसगंज में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लेकिन, दक्षिण बिहार के सभी जिलों और उत्तर बिहार के पश्चिमी और मध्य के कुछ जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा.

यह भी पढ़ें: हिरासत में लिए जाने के बाद अब गिरफ्तार किए गए प्रशांत किशोर, पुलिस ने बताई पूरी बात

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget