एक्सप्लोरर

हिरासत में लिए जाने के बाद अब गिरफ्तार किए गए प्रशांत किशोर, पुलिस ने बताई पूरी बात

Prashant Kishor Arrested: पटना जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा था. गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पीके से आग्रह भी किया गया था. उन्हें समय दिया गया था.

Prashant Kishor Arrested: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी पटना जिला प्रशासन की ओर से दी गई है. गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने उन्हे हिरासत में लिया था. वे पटना के गांधी मैदान में बापू मूर्ति के नीचे आमरण अनशन पर बैठे थे. सोमवार (06 जनवरी, 2025) की अल सुबह करीब चार बजे के आसपास पुलिस पहुंची और प्रशांत किशोर को हिरासत में लेकर एम्स (AIIMS) चली गई. यहां से कुछ ही देर में ही पीके को लेकर पुलिस एंबुलेंस से निकली और नौबतपुर की ओर चली गई.

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है, "जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर एवं कुछ अन्य लोगों के द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के समक्ष अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा था. प्रशासन द्वारा वहां से हटकर धरना के लिए निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस दिया गया था. प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर-कानूनी ढंग से धरना देने के कारण गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी."

आगे कहा गया, "अनेक बार आग्रह करने और पर्याप्त समय देने के बाद भी स्थल खाली नहीं किया गया. अतः आज दिनांक 06.01.2025 को सुबह में उन्हें कुछ समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया है. वे लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं. विहित प्रक्रिया के तहत कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है."

सुरक्षित स्थान पर रखा गया, कोर्ट में होगी पेशी

उधर पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि प्रशांत किशोर को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है. इसके बाद 10 बजे सुबह कोर्ट में उन्हें प्रस्तुत किया जाएगा. कहा गया कि एम्स में प्रशांत किशोर की जांच कराई गई. वे स्वस्थ पाए गए. हालांकि उन्हें अभी किस जगह रखा गया है इसकी जानकारी नहीं दी गई है. एम्स से पीके को लेकर निकलने के बाद पुलिस नौबतपुर की ओर गई थी.

प्रशांत किशोर को बताया पॉलिटिकल फ्रॉड 

इस पूरे मामले में जेडीयू नेता मनीष कुमार ने प्रशांत किशोर को पॉलिटिकल फ्रॉड बताया है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जिस प्रकार से बेबुनियाद मुद्दे को लेकर बापू प्रतिमा के नीचे आमरण अनशन पर बैठे थे वह मुद्दा विहीन था. कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक सेंटर पर माहौल खराब करने के कारण परीक्षा रद्द की गई. जब दोबारा परीक्षा हुई तो पहले से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इनके आमरण अनशन में छात्र नहीं थे, पेड वर्कर थे. छात्र समझ गए कि प्रशांत किशोर ड्रामा कर रहे थे.

उधर बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर जहां आमरण अनशन कर रहे थे वह प्रतिबंधित क्षेत्र था. प्रशासन और पुलिस ने उन्हें पहले समझाया. नोटिस दिया. वह नहीं माने. आज सुबह प्रशासन ने उन्हें हटाया है और गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन करने के लिए कहा है. प्रशांत किशोर पहले छात्रों को उकसा रहे थे, लेकिन अब उन्हें कानूनी तौर पर गांधी मैदान से हटाया गया है.

यह भी पढ़ें- नारेबाजी करते एंबुलेंस के आगे लेटे समर्थक, प्रशांत किशोर को कहां ले गई पुलिस? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget