एक्सप्लोरर

Bihar Weather: मौसम दिखाएगा तेवर… और चढ़ेगा पारा, बिहार में IMD का अलर्ट, भीषण गर्मी पड़ेगी

Bihar Weather Today: 5 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. राहत वाली खबर है कि गुरुवार को बक्सर, कैमूर और रोहतास में हल्की वर्षा की संभावना बन रही है.

Bihar Weather Update: बिहार में इस बार भीषण गर्मी पड़ेगी यह तय है. मौसम अप्रैल के महीने से ही तेवर दिखा रहा है. बहुत जल्द प्रदेश का पारा 40 के पार तक पहुंच जाएगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार के मार्च के अंतिम सप्ताह से ही राज्य में लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. अभी सामान्य से 3-4 डिग्री तापमान अधिक दर्ज किया जा रहा है. आज (बुधवार) भी तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग की ओर से दी गई चेतावनी के अनुसार, 5 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इस बीच राहत वाली खबर है कि गुरुवार (03 अप्रैल) को बक्सर, कैमूर और रोहतास में हल्की वर्षा की संभावना बन रही है. इन जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात की भी संभावना है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 

हालांकि इन सबके बीच तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार कल (03 अप्रैल) से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसकी वजह से वर्षा की संभावना बन रही है. हालांकि इतनी वर्षा नहीं होगी कि किसानों को राहत मिले. अन्य किसी भी इलाके में वर्षा की संभावना नहीं है.

किसानों को दी गई सलाह

मौसम विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि अभी कई फसलों का सीजन है. गेहूं कई जगहों पर नहीं पके हैं और फल एवं सब्जियों में भी सिंचाई की जरूरत है. ऐसे में फसलों की सिंचाई करवा लें क्योंकि वर्षा की संभावना अभी नहीं बन रही है. अगर सिंचाई नहीं होगी तो फसल खराब हो जाएंगे. 

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

बिहार के मौसम की बात करें तो अररिया, किशनगंज और कटिहार में 35 से 36 डिग्री तक तापमान रहेगा. अन्य जिलों में 40 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है. बीते मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक तापमान खगड़िया में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का अधिकतम औसत तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना में भी 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस में बदलाव, नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी, कितने मुस्लिम चेहरों को मौका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget