एक्सप्लोरर

Bihar: 6.60 करोड़ वोटरों के EF हुए जमा, बचे लोगों तक फिर पहुंचेगी टीम

Bihar News: बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन अंतिम चरण में है. अब तक 6.60 करोड़ वोटरों का सत्यापन पूरा हो चूका है. ECINet पर 5.74 करोड़ फॉर्म अपलोड, 11.82% वोटरों से फॉर्म भरवाना बाकी.

बिहार में वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम अब आखिरी दौर में है. 1 अगस्त को नई वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी होना है और उससे पहले सिर्फ 11 दिन बचे हैं. इस बीच चुनाव आयोग और उसकी टीम लगातार काम में जुटी हुई है ताकि कोई भी वोटर छूटे नहीं.

राज्य में कुल 7.89 करोड़ वोटर हैं, जिनमें से अब तक 6.60 करोड़ लोगों ने अपना फॉर्म भर दिया है. यानी 83.66% लोगों का डाटा कन्फर्म हो चुका है. इनमें से कुछ लोग मृत मिले, कुछ ने दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया और कुछ का नाम दो जगह मिला.

ECINet से रिकॉर्ड अपलोड, 5.74 करोड़ फॉर्म जमा

इस बार वोटर लिस्ट अपडेट करने का काम डिजिटल प्लेटफॉर्म ECINet के जरिए किया जा रहा है. अब तक 5.74 करोड़ फॉर्म इसी प्लेटफॉर्म पर अपलोड हो चुके हैं. इसी से वोटर की जांच, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अपडेटिंग का काम तेजी से हो रहा है.

BLO-BLA की टीम मैदान में

राज्य में एक लाख से ज्यादा BLO और करीब 1.5 लाख BLA (बूथ लेवल एजेंट) घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं. अब जल्दी ही तीसरा राउंड शुरू होगा, जिसमें बचे हुए वोटरों से संपर्क किया जाएगा.

हर BLA एक दिन में करीब 50 फॉर्म चेक और जमा कर सकता है. ये सभी लोग मिलकर कोशिश कर रहे हैं कि जो भी वोटर रह गए हैं, उनका भी फॉर्म टाइम पर जमा हो जाए. शहरों में रहने वाले वोटरों के लिए 261 शहरी निकायों के 5,683 वार्डों में खास कैंप लगाए जा रहे हैं. यहां लोग जाकर फॉर्म भर सकते हैं या जानकारी ले सकते हैं.

बाहर रहने वाले वोटरों को भी मौका

जो लोग इस वक्त बिहार से बाहर हैं, उनके लिए भी सुविधा दी गई है. वो लोग अपने मोबाइल से ECINet ऐप या voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. अगर खुद नहीं कर पा रहे तो घरवालों या जान-पहचान वालों से भी अपना फॉर्म BLO तक भिजवा सकते हैं, चाहे व्हाट्सऐप से ही क्यों न हो.

आयोग की अपील- समय रहते फॉर्म भरें

चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि कोई भी योग्य वोटर न छूटे, इसके लिए पूरी ताकत लगाई जा रही है. जिन लोगों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनसे अपील है कि जल्दी से जल्दी फॉर्म भरें, ताकि उनका नाम 1 अगस्त को आने वाली वोटर लिस्ट में आ सके.

अब जब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं, तो काम और तेज किया जा रहा है. आयोग का मकसद है कि हर वोटर को लिस्ट में सही जगह मिले और लोकतंत्र में उसकी भागीदारी पक्की हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget