एक्सप्लोरर

Bihar: ‘योगी मॉडल’ VS ‘नीतीश मॉडल’ पर भिड़े सहयोगी, कानून व्यवस्था पर BJP नेता ने उठाया ये सवाल

Bihar News: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर BJP नेता रामेश्वर चौरसिया ने योगी मॉडल की मांग कर नीतीश सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधा है. NDA में सहयोगी दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आए.

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सियासत गरमा गई है. वरिष्ठ बीजेपी नेता रामेश्वर चौरसिया ने राज्य में ‘योगी मॉडल’ लागू करने की मांग की है. वहीं जेडीयू ने इस बयान को खारिज करते हुए नीतीश कुमार के कानून व्यवस्था मॉडल को देश के लिए मिसाल बताया है.

बिहार में लागू हो 'योगी मॉडल'

बीजेपी नेता रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है और अब समय आ गया है कि यहां उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 'योगी मॉडल' लागू किया जाए. उन्होंने कहा, अगर अपराधियों में डर पैदा करना है तो सख्ती जरूरी है. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में कानून व्यवस्था सुधरी है. बिहार में भी वैसी ही सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस का इकबाल तभी बढ़ेगा जब सरकार अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएगी.

चौरसिया ने यह भी कहा कि एक समय पर बिहार की कानून व्यवस्था यूपी से बेहतर मानी जाती थी, लेकिन अब हालात उलट हो गए हैं. उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब राज्य में रोजाना हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं सुर्खियों में हैं.

JDU का पलटवार- 'नीतीश मॉडल' पूरे देश ने अपनाया

बीजेपी नेता के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा, “जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं, बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है. अपराध और अपराधियों के खिलाफ कोई समझौता नहीं होता. अपराध की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई होती है.”

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का ‘नो कंप्रोमाइज’ नीति ही बिहार की पहचान है और देशभर के राज्य इस मॉडल से प्रेरणा लेते हैं. उन्होंने कहा कि अपराध को रोकने में बिहार पुलिस की तत्परता को नजजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

लॉ एंड ऑर्डर बना चुनावी मुद्दा

‘योगी मॉडल’ को लेकर बीजेपी और जेडीयू आमने-सामने नजर आ रहे हैं. सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीजेपी को अब नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके मॉडल पर भरोसा नहीं है? बिहार में कानून-व्यवस्था अब सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है.

गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है और अपराध के बढ़ते आंकड़े विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दे रहे हैं. विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि बिहार में फिर से ‘जंगलराज’ लौट आया है और जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है.

बिहार में साल के अंत चुनाव होने हैं और ऐसे में बढ़ती आपराधिक घटनाएं सत्ताधारी गठबंधन के लिए सिरदर्द बन सकती हैं. बीजेपी नेता के बयान से यह संकेत मिल रहे हैं कि चुनाव से पहले लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा एक बड़ा सियासी हथियार बन सकता है.

बहरहाल, 'योगी मॉडल' और 'नीतीश मॉडल' की इस बहस ने यह साफ कर दिया है कि NDA के अंदर भी सब कुछ सामान्य नहीं है. अपराध के खिलाफ एकजुटता की जगह, अब नीति और नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget