एक्सप्लोरर

Bihar News: SDO ऑफिस में घूस ले रहे थे विनोद बाबू… जाल बिछाकर निगरानी ने धर लिया, रोहतास का मामला

Bihar News: रोहतास में पिछले 2-3 महीनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह सातवीं बड़ी कार्रवाई है. लगातार हो रही विजिलेंस और सीबीआई की छापेमारी से जिले के भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों में दहशत है.

बिहार में ऐसा लग रहा है कि ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों की कमी नहीं है. विजिलेंस की टीम बिहार के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई कर रही है लेकिन इसका डर नहीं दिख रहा है. मंगलवार (16 सितंबर, 2025) को निगरानी की टीम ने रोहतास में अब घूस लेते हुए विनोद ठाकुर नाम के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया. 

यह कार्रवाई बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में की गई है. मंगलवार की सुबह पटना से पहुंची निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के चपरासी विनोद कुमार ठाकुर को एक लाख 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया.

जमीन विवाद के निपटारे के लिए मांगे गए थे रुपये

बताया जाता है कि धनगांई गांव निवासी राकेश कुमार ठाकुर के जमीन विवाद के मामले को निपटाने के लिए विनोद कुमार एक लाख 60 हजार रुपये की डील कर चुके थे. तय रकम में से एक लाख 16 हजार रुपये लेते वक्त विजिलेंस की टीम ने उन्हें दबोच लिया.

निगरानी के डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद ही जाल बिछाया गया था. पैसे के लेन-देन के दौरान ही चपरासी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद उसे पटना ले जाकर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.

दो-तीन महीने में सातवीं कार्रवाई 

गौरतलब है कि रोहतास जिले में पिछले 2-3 महीनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह सातवीं बड़ी कार्रवाई है. लगातार हो रही विजिलेंस और सीबीआई की छापेमारी से जिले के भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है. बता दें कि अभी हाल ही में बेगूसराय और मधेपुरा में भी इस तरह की कार्रवाई की गई थी. अब रोहतास में हुई है. इस तरह के एक्शन के बाद भी घूसखोर कर्मचारी-अधिकारी मान नहीं रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Elections: PM मोदी के दम पर बिहार चुनाव जीतने का प्लान! BJP ने रवाना किए 243 रथ, क्या है रणनीति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget