एक्सप्लोरर

Bihar Elections: PM मोदी के दम पर बिहार चुनाव जीतने का प्लान! BJP ने रवाना किए 243 रथ, क्या है रणनीति?

Bihar Assembly Elections 2025: 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 243 रथों को तैयार किया गया है. इसके जरिए प्रधानमंत्री के बचपन में किए गए संघर्ष और अब तक के उनके सफर को एलईडी स्क्रीन के जरिए दिखाया जाएगा.

चुनावी वर्ष (2025) में यात्राओं का दौर शुरू है. बिहार के तमाम राजनीतिक दलों की ओर से कहीं यात्राएं निकाली जा रही हैं तो कहीं सम्मेलन किया जा रहा है. इस बीच मंगलवार (16 सितंबर, 2025) को पटना के गांधी मैदान से भारतीय जनता पार्टी ने "चलो जीते हैं" रथ को रवाना किया. 243 रथों को 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार किया गया है. 

इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, बीजेपी के नेता ऋतुराज सिन्हा सहित पार्टी के कई अन्य नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे. "चलो जीते हैं" रथ के जरिए बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार का चुनाव एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दम पर एनडीए लड़ेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि जिन 243 विधानसभा क्षेत्रों में यह रथ पहुंचेगा वहां इसके माध्यम से पीएम मोदी की जीवनी को दिखाया जाएगा. 

प्रधानमंत्री के बचपन में किए गए संघर्ष और अब तक के उनके सफर को एलईडी स्क्रीन के जरिए दिखाया जाएगा. पीएम मोदी की जीवनी को दिखाना भारतीय जनता पार्टी का खास मकसद है. दरअसल बीजेपी समझती है कि अगर बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनानी है तो गरीब तबकों के वोटर्स को एकजुट रखना होगा. ऐसे में पीएम मोदी की जीवनी को दिखाते हुए बीजेपी उनके संघर्ष को जनता के बीच रखना चाहती है.

'दूसरों की सेवा करो… दूसरे के जीने का सहारा बनो'

दिलीप जायसवाल ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि अगर मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा दूर है तो आप अपने आसपास के गरीब व्यक्तियों की आंखों को पोछ दो, उसकी मदद करो, सारा पुण्य उसी में मिल जाता है. पीएम मोदी और बीजेपी का मानना है कि दूसरों की सेवा करो, खुद जियो और दूसरे के जीने का सहारा बनो. इसी मकसद के तहत आज चलो जीते हैं रथ को रवाना किया गया है. यह लोगों को प्रेरित करेगा."

बता दें कि तेजस्वी यादव आज (मंगलवार) से ही 'बिहार अधिकारी यात्रा' पर निकले हैं. दूसरी तरफ विपक्षी दलों को जवाब देने के लिए बीजेपी ने "चलो जीते हैं" रथ का सहारा ले लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget